Publish Date: Tue, 02 Jun 2020 (15:16 IST)
Updated Date: Tue, 02 Jun 2020 (15:18 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) काम ही इन दिनों ऐसा कर रहे हैं कि लगातार चर्चा में बने हैं। कई अप्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान वे उनके घर पहुंचा चुके हैं जो कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण फंस गए थे।
सोनू की मदद देख लोग अब ट्विटर के जरिये लोग सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से मदद मांग रहे हैं। हाल ही में राज चौरसिया ने अपने दोस्त के लिए सोनू से मदद मांगी।
उसने ट्वीट किया "सोनू भाई, कुर्ला मुंबई से मेरे एक फ्रैंड हैं अब्दुल हकीम अंसारी, वाइफ और एक बच्चा भी है वह यूपी के गोरखपुर जाना चाहते हैं। काम बंद होने की वजह से मुंबई में फंस गए हैं। इससे वह काफी परेशान हैं। आपकी तरफ से कुछ हेल्प हो सकती है तो कृपया इनकी मदद कीजिए।" उसने फंसे हुए शख्स का आधार कार्ड का फोटो भी पोस्ट किया।
सोनू सूद ने जवाब का देते हुए लिखा, "अब्दुल भाई से कहना... भाभी और बच्चा दोनों आ रहे हैं उनके पास। परेशान न हों।"
सोनू सूद के इस जवाब पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर लोग सोनू की सराहना कर रहे हैं। बस के अलावा सोनू ट्रेन के जरिये भी लोगों को उनके घर पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।