रमजान के महीने में सोनू सूद करेंगे नेक काम, खिलाएंगे 25 हजार लोगों को खाना

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (13:59 IST)
कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया परेशान है। इस महामारी से लड़ने के लिए बॉलीवुड सिलेब्स दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी पिछले कुछ समय से लॉकडाउन में फंसे लोगों को खाना प्रदान करा रहे हैं। अब रमजान के पवित्र महीने के दौरान सोनू सूद ने मुंबई में रोजाना 25,000 से अधिक भोजन किट प्रदान करने का फैसला किया है।

 
सोनू सूद ने कहा, 'समय आज बहुत मुश्किल है तो हममें से प्रत्येक के लिए एक-दूसरे के लिए खड़ा होना बहुत महत्वपूर्ण है। इस पहल के माध्यम से, मैं उन सभी की मदद करूंगा जो इस अवधि के दौरान रोजा रखेंगे और हम विशेष भोजन किट प्रदान करेंगे ताकि वे पूरा दिन रोजा रखने के बाद भूखे न रहें। इस पहल के सहारे बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों से आए माइग्रेंटस को मदद मिलेगी।' 

ALSO READ: रामायण का री-टेलीकास्ट देखकर दुखी हुईं सीता, सीन काटे जाने पर दीपिका चिखलिया ने कही यह बात
 
इससे पहले, सोनू ने जरूरतमंदों की मदद के लिए राशन अभियान शुरू किया था। अपने दिवंगत पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर शक्ति अन्नदानम नामक पहल के तहत सोनू का मकसद मुंबई में रोजाना 45,000 से अधिक लोगों को खाना खिलाना है। उन्होंने जुहू स्थित अपने होटल को डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ सहित स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ऑफर किया था। 
 
इतना ही नहीं सोनू सूद ने जुहू में अपने छह मंजिला होटल के दरवाजे खोल दिए हैं ताकि COVID-19 रोगियों का इलाज करने वाले मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स क्वारनंटीन हो कर रह सके। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख