सोनू सूद के नाम पर रखा गया भारत की सबसे बड़ी थाली का नाम

WD Entertainment Desk
रविवार, 19 फ़रवरी 2023 (12:12 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोनाकाल में लोगों की दिल खोलकर मदद की है। अपने नेक कामों की वजह से सोनू सूद ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। आम जनता के मसीहा, सोनू सूद को एक बार फिर रेस्तरां ने सम्मानित किया गया है।
 
 
हैदराबाद के कोंडापुर के पास स्थित गिस्मत जेल मंडी ने सबसे बड़े दिल वाले व्यक्ति के लिए उनकी सभी 17 शाखाओं में भारत की सबसे बड़ी प्लेट 'सोनू सूद प्लेट' लॉन्च की है।
 
सोनू सूद ने जिस्मत जेल मंडी रेस्तरां की भोजन के क्षेत्र में इस तरह के एक अभिनव विचार के साथ आने के लिए सराहना की, जो लोगों के बीच खुशी को बढ़ाएगा। रेस्तरां के संस्थापक गौतमी चौधरी ने यह भी कहा कि इसका नाम अभिनेता सोनू सूद के नाम पर रखा गया है क्योंकि अभिनेता का दिल बड़ा है।
 
सोनू सूद की थाली की बात करें तो इसमें एक परिवार के 12 सदस्य एक साथ दावत का मजा ले सकते हैं। इसमें कई तरह के व्यंजन भी होते हैं जो हमें मदहोश कर देते हैं। यह अनोखा कांसेप्ट पहले ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जबरदस्त सफलता प्राप्त कर चुका है।
 
परिवारों ने सोनू सूद की थाली खाने के लिए रेस्तरां में भीड़ लगा दी है और मन लगाकर इसका आनंद लिया जा रहा है। लॉन्च के समय, अभिनेता की एक झलक पाने, सेल्फी क्लिक करने और उनके लगातार किए जा रहे मानवीय कार्यों के लिए धन्यवाद देने के लिए प्रशंसक रेस्तरां में मौजूद थे।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

SIIMA 2025 : पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

Bigg Boss 19 : सलमान खान ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज, कहा- जो ट्रबल फैला रहे, उन्हें भी चाहिए शांति पुरस्कार

कॉमेडियन जाकिर खान ने स्टेज से लिया ब्रेक, बताया 1 साल से खराब है तबीयत

Bigg Boss 19 : करोड़पति सिंगर अमाल मलिक पर भड़के सलमान खान, बोले- यहां सोने के लिए आए हो?

Bigg Boss 19 : सलमान खान ने लगाई फरहाना भट्ट की क्लास, बोले- पीस एक्टिविस्ट कहलाना बंद करें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख