सोनू सूद ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, 6 माह से बिस्तर पर पड़ी प्रज्ञा अपने पैरों पर हुई खड़ी

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (15:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोनावायरस महामारी के दौर में किसी फरिश्ते की तरह लोगों की मदद कर रहे हैं। लॉकडाउन के बीच एक्टर ने हजारों प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाया। यही नहीं विदेश में फंसे लोगों को भी स्वदेश वापस लाने का काम सोनू सूद ने किया। अब एक्टर गोरखपुर की एक लड़की की मदद के लिए आगे आए हैं।

 
इस लड़की का नाम प्रज्ञा है। उसकी जिंदगी बिस्तर पर पड़े रहकर ही कट रही थी क्योंकि एक दुर्घटना का शिकार होने के चलते उसके दोनों ही घुटने बेअसर हो गए थे। सोनू सूद ने गाजियाबाद के एक अस्पताल में लिगामेंट (घुटनों) का इलाज कराकर प्रज्ञा को फिर से अपने पैरों पर खड़े होने में मदद की है। 

ALSO READ: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के समर्थन में आईं निर्भया की मां, बोलीं- पूरा देश आपके साथ
 
इलाज के बाद लड़की और उसके पूरे परिवार ने सोनू सूद को धन्यवाद देकर उनके प्रति आभार जताया। डॉक्टर ने भी लड़की का इलाज मुफ्त में किया है। गोरखपुर की रहने वाली प्रज्ञा पिछले छह माह से अपनी पैर की चोट से परेशान थी। उसके पैर के घुटने का लिगामेंट टूट गया था।

 
बहुत लोगों से मदद मांगी, लेकिन उसे कहीं से कोई मदद नहीं मिल पाई। इसके बाद प्रज्ञा ने ट्विटर अकाउंट पर सोनू सूद से अपने इलाज के लिए मदद मांगी। इस पर सोनू सूद ने घुटना और कूल्हा विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश यादव से लड़की का घुटने का ऑपरेशन नि:शुल्क करने के लिए पूछा तो डॉ. अखिलेश ने ऑपरेशन करने के लिए सहमति जताई।
 
आपरेशन के बाद सोनू सूद ने वीडियो कॉल के माध्यम से डॉ. अखिलेश यादव और उनकी टीम को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, डॉ. यादव को आगे भी इस तरह के नेक काम में योगदान करने को कहा। 
 
प्रज्ञा के पिता विनोद कुमार पांडे ने कहा कि मेरी बेटी (प्रज्ञा) का घुटना एक्सीडेंट में टूट गया था। उसने सोनू सूद से बात की और उन्होंने हमारी मदद की। हमारी ट्रेन बुक करवाने से लेकर दवा और ऑपरेशन का एक भी रुपया हमसे नहीं लिया गया। भगवान ऐसे लोगों को और ऊंचाई पर ले जाए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजेश खन्ना, अमिताभ और रेखा से रिश्ते तक, मौसमी चटर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी राज खोले

हाउसफुल 5: 350 करोड़ का धमाका, हंसते-हंसते हो जाएगा खून, क्रूज़ पर हुई ऐसी मर्डर मिस्ट्री कि उड़ जाएंगे होश

दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की 'Spirit' से क्यों तोड़ा नाता? पर्दे के पीछे की सच्चाई आई सामने

बरेली से बॉलीवुड तक: दिशा पाटनी ने खोले अपने संघर्ष और आत्मनिर्भरता के राज

मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख