सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं, नागपुर अस्पताल में चल रहा इलाज

मुंबई-नागपुर हाईवे पर हादसे का शिकार हुई सोनाली सूद, सोनू सूद बोले- 'ओम साई राम, चमत्कारी बचाव'

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 25 मार्च 2025 (17:21 IST)
(Photo: X)
बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचने की खबर सामने आई है। इस हादसे में सोनाली के साथ उनकी बहन और भांजा भी कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई थी।
 
सूत्रों के मुताबिक, यह दुर्घटना सोमवार को हुई, जिसके बाद सोनाली और उनके भांजे को नागपुर के MAX अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि सोनाली की बहन को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं। जैसे ही सोनू सूद को इस घटना की खबर मिली, वे तुरंत नागपुर पहुंच गए।
 
इस पूरे मामले पर सोनू सूद ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, "वो अब ठीक हैं। ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। ओम साई राम।"
 
यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद का नाम किसी सड़क दुर्घटना से जुड़ा हो। तीन साल पहले, उन्होंने पंजाब के मोगा में एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह फंसे 19 वर्षीय लड़के की जान बचाई थी। यह हादसा एक फ्लाईओवर पर हुआ था, जहां सोनू सूद संयोगवश मौजूद थे।

<

#WATCH | Nagpur, Mahrashtra | Sonu Sood's wife, Sonali Sood, and sister-in-law, Sunita, got injured in an accident on the flyover located on Wardha Road in Nagpur. The car in which Sonali Sood was sitting hit the truck from behind. The accident happened at 10.30 pm on Monday… pic.twitter.com/wJaBMHVPBx

— ANI (@ANI) March 25, 2025 >
 
जब उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार की हालत देखी, तो बिना वक्त गंवाए गाड़ी से बाहर निकलकर लड़के को बचाने में जुट गए। लेकिन कार के सेंट्रल लॉक ने बचाव कार्य को और मुश्किल बना दिया। काफी मशक्कत के बाद, आखिरकार वे लड़के को बाहर निकालने में सफल रहे और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।
 
कोविड-19 महामारी के दौरान भी सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद के लिए जो काम किए, वो आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं।
 
फिलहाल, सोनू सूद अपनी पत्नी के साथ नागपुर में मौजूद हैं और उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

1 साल बाद फिर मचेगा धमाका! आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी ला रही नई फिल्म, 2026 में फ्लोर पर जाएगी

श्वेता तिवारी खुद पर खर्च नहीं करतीं पैसे, बेटी पलक ने गिफ्ट किया था पहला ब्रांडेड हैंडबैग

मिथुन चक्रतर्वी के बेटे नमाशी ने बॉलीवुड को बताया फेक, बोले- आज टैलेंट नहीं, सरनेम देखते हैं...

मालिक और तेहरान के साथ 2025 में अपने करियर की पहली हिट देने के लिए तैयार हैं मानुषी छिल्लर!

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की केसरी वीर की तारीफ, बोली- सिर्फ सिनेमा नहीं, यह भारत का इतिहास है

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख