Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'मास्टरशेफ इंडिया' के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने की 2023 की शुरुआत

हमें फॉलो करें 'मास्टरशेफ इंडिया' के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने की 2023 की शुरुआत

WD Entertainment Desk

, रविवार, 1 जनवरी 2023 (07:29 IST)
साल 2023 में दर्शकों को स्वाद के शानदार सफर पर ले जाने के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव 'मास्टरशेफ इंडिया' लेकर आया है। देश भर से खाना पकाने के शौकीनों के साथ, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना-माना कुकिंग रियलिटी फॉर्मैट का यह भारतीय संस्करण खानपान, एकजुटता और विविधता को उसकी पूरी शान के साथ मनाएगा। 

 
जाने-माने शेफ़्स - रणवीर बरार, गरिमा अरोड़ा और विकास खन्ना के द्वारा जज किया जाने वाला यह शो अल्टीमेट ‘मास्टरशेफ इंडिया’ की खोज का सफर शुरू करेगा। एंडेमोल शाइन इंडिया के निर्माण में बने ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का प्रीमियर 2 जनवरी से हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होने जा रहा है।
 
भारत के मास्टरशेफ की खोज में, इस प्रतिष्ठित कुकिंग शो ने पूरे भारत में सफर किया और कई महत्वाकांक्षी होम कुक्स को देखा, जिन्होंने लज़ीज़ पकवान पेश किए, जो न सिर्फ देखने में लुभावने थे, बल्कि बेहद लज़ीज़ भी थे। शेफ़्स के द्वारा पेश की गईं कई चुनौतियों के साथ, चुने गए होम कुक्स का आकलन स्वाद, नएपन और प्रस्तुति के आधार पर किया जाएगा। इन खास बिंदुओं के आधार पर, होम कुक्स खानपान के क्षेत्र में एक टेस्टमेकर से चेंजमेकर बनने का अपना सफर शुरू करेंगे। 
 
फूड के इस सेलिब्रेशन को और भव्य बनाएगा बेमिसाल 'मास्टरशेफ इंडिया किचन', जहां कई सपने हकीकत में बदलेंगे और कई अनोखी कहानियां सामने आएंगी। ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का प्रतिष्ठित मंच खानपान के ज़ायकों से जुड़े दिलचस्प किस्सों के साथ अनोखे व्यंजनों, अनोखे लोग, बेमिसाल टेक्नीक और विभिन्न शैलियों पर रोशनी डालेगा।
 
मास्टरशेफ इंडिया के जज रणवीर बरार ने कहा, इस साल के ‘मास्टरशेफ इंडिया’ में मुझे वास्तविक लोगों की कहानियों की तलाश है, जो हमें असली खानपान की असली कहानियां सुनाएंगे। मुझे अपने देश पर विश्वास है। इसकी संस्कृति और इसके घर के बने खाने में हमेशा दुनिया के मंच पर अपने स्वाद का यादगार असर करने की काबिलियत होती है। मास्टरशेफ इंडिया हमारी कहानियों को बाहर लाने और दुनिया का दिल छूने और प्रेरित करने के लिए मंच प्रदान करता है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साल 2022 की टॉप 10 हिंदी वेब सीरीज