साउथ एक्टर साई धरम तेज सड़क दुर्घटना में हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (10:20 IST)
साउथ फिल्मों के एक्टर साई धरम तेज सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वो अपनी स्पोर्ट्स बाइक से राईदुर्गम केबल ब्रिज से आइकिया की तरफ जा रहे थे, तभी वह अचानक से स्किड होकर गिर गए। इस दुर्घटना के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 
बाद में साई धरम तेज को अपोलो जुबिली हिल्स में शिफ्ट कर दिया था। उनकी हालत स्थिर बनी हुई हैं। डॉक्टरों के अनुसार साई की आंख के पास, छाती में और पेट में चोटें आई हैं। उनको सिर, स्पाइनल कॉर्ड जैसे अंगों में कहीं भी अंदरूनी चोटें नहीं आई हैं।
 
खबरों के अनुसार साई धरम तेज की टीम ने एक बयान जारी कर कहा, साई धरम तेज बिल्कुल ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। अस्पताल में उनकी एहतियातन देखभाल की जा रही है। स्थिर होने के बाद, उन्हें इलाज जारी रखने के लिए अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
 
बताया जा रहा है कि साई धरम तेज ने हेलमेट पहन रखा था, जिसकी वजह से उनके सिर में कोई चोट नहीं आई। साई धरम तेज साउथ स्टार चिरंजीवी के भांजे हैं। वह अल्लु अर्जुन, राम चरण, अल्लु शिरीष और वरुण तेज के कजिन हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तारक मेहता की एक्ट्रेस Deepti Sadhwani ने किया Cannes डेब्यू, ऑरेज गाउन पहन रेड कार्पेट पर ढाया कहर

Cannes Film Festival 2024 का हुआ आगाज, उद्घाटन समारोह में पहुंचीं उर्वशी रौटेला

सलमान खान ने मनोज बाजपेयी के नाम कर दिया था अपना जीता हुआ अवॉर्ड, एक्टर ने बताया किस्सा

शबाना आजमी हुईं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन खिताब से सम्मानित

टॉक शो मूवर्स एंड शेकर्स के साथ फिर लौट रहे शेखर सुमन, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख