Festival Posters

रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी यह साउथ एक्ट्रेस

Webdunia
गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (12:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह जल्द ही फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में एक गुजराती की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बीते दिनों ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। अब मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा की है।

 
यशराज फिल्म्स ने फिल्म की एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जानकारी दी है। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडे रणवीर सिंह के अपोजिट रोल में हैं। इस फिल्म से शालिनी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
 
यशराज फिल्म्स ने शालिनी को इंट्रोड्यूस किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'शालिनी पांडे रणवीर सिंह की ऑफिशियल हीरोइन हैं। वो फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आएंगी।'

ALSO READ: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने इस मामले में दी हॉलीवुड फिल्म 'अवेंजर्स एंडगेम' को मात
 
'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर के साथ अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात करते हुए शालिनी ने कहा कि 'यशराज फिल्म्स के बैनर के तले कास्ट होने का अवसर वास्तव में किसी भी कलाकार के लिए सपने पूरे होने जैसा है। मैं रणवीर सिंह के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं काफी खुशकिस्मत हूं कि मुझे रणवीर सिंह संग स्क्रिन शेयर करने का अवसर मिलेगा।

इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह गुजराती छोकरा बने हैं। फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया है और यश राज स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।
 
जयेशभाई के किरदार के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा था, 'जैसा कि चार्ली चैपलिन ने एक बार कहा था, सही मायने में हंसने के लिए, आपको अपना दर्द सहने में सक्षम होना चाहिए, और इसके साथ खेलना चाहिए। जयेशभाई एक साधारण व्यक्ति, जो एक असाधारण स्थिति में कुछ असाधारण करते हुए समाप्त होता है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

444 दिन से यूएई की हिरासत में सेलिना जेटली के भाई मेजर विक्रांत, एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट किया शेयर

संजय मिश्रा ने IFFI 2025 में की 'वध 2' को लेकर बात, स्पिरिचुअल सीक्वल में लीड बनकर बेहद खुश

शादीशुदा होते हुए सलीम खान ने क्यों रचाई थी हेलेन संग दूसरी शादी?

जब नीना गुप्ता ने विवियन रिचर्ड्स को दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर, मिला था यह जवाब

धुरंधर: 1300 लड़कियों में से चुनी गईं 20 साल की सारा अर्जुन, 40 साल के रणवीर सिंह संग आएंगी नजर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख