साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने स्टेज पर मारा एक्ट्रेस को धक्का, यूजर्स ने लगाई क्लास

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 30 मई 2024 (11:59 IST)
Nandamuri Balakrishna video: तेलुगु सुपरस्टार और पॉलिटिशियन नंदमुरी बालकृष्ण की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी है। हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में नंदमुरी एक इवेंट में एक्ट्रेस को धक्का मारते दिख रहे हैं। 
 
नंदमुरी बालकृष्ण तेलुगु फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में नंदमुरी बालकृष्ण के सशथ एक्ट्रेस अंजलि, नेहा शेट्टी और बाकी स्टारकास्ट भी नजर आ रही हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by POP Diaries (@ipopdiaries)

जब स्टेज नंदमुरी पर पहुंचे तो उन्होंने पास ही खड़ीं एक्ट्रेस नेहा से थोड़ी जगह बनाने के लिए कहा। इसके बाद अंजलि साड़ी की वजह से थोड़ा धीरे से खिसक रही होती हैं। तभी नंदमुरी बिना कुछ बोले अंजलि को धक्का दे देते हैं। जिसकी वजह से वह गिरने सा बाल-बाल बचती हैं। 
 
नंदमुरी बालकृष्ण की इस हरकत से अंजलि शॉक्ड हो जाती हैं। लेकिन वह इवेंट को ध्यान में रखते हुए जोर-जोर से हंसने लगती हैं, और इसे मजाक में टाल देती हैं। बाद में बालकृष्ण उन्हें हाई-फाइव देते भी नजर आए। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स नंदमुरी बालकृष्ण को उनके इस एट्‌टीट्यूड के लिए ट्रोल कर रहे हैं। 

ALSO READ: अभिषेक-ऐश्वर्या की वजह से अमिताभ बच्चन नहीं बन पाए इस सुपरहिट फिल्म का हिस्सा, फराह खान बोलीं- अच्छा हुआ...
 
एक यूजर ने लिखा, 'एक टैलेंटेड एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रीट किया गया।' एक अन्य ने लिखा, 'एक घटिया एक्टर द्वारा इतनी घटिया हरकत।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कम से कम उम्र का लिहाज किया होता।' 
 
बता दें कि अंजलि इससे पहले नंदमुरी बालकृष्ण के साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। माना जाता है कि एक्ट्रेस के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कल्कि 2898 एडी देखने के बाद बिग बी की मुरीद हुईं श्रद्धा कपूर, बोलीं- सारा सिनेमा एक तरफ और अमिताभ एक तरफ...

नरगिस फाखरी ने किया अपने फेवरेट डेस्टिनेशन्स का खुलासा

रजनीकांत को पसंद आई कल्कि 2898 एडी, बोले- दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार

Bigg Boss OTT 3 : दूसरे का पति यूज कर लेती हूं, कृतिका मलिक ने कही ऐसी बात, सुनकर सब हुए हैरान

कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस के मुरीद हुए नागार्जुन, तारीफ में कही यह बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख
More