Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैडम तुसाद म्यूजियम में श्रीदेवी के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण, इवेंट के दौरान भावुक हुईं जाह्नवी और खुशी कपूर

हमें फॉलो करें मैडम तुसाद म्यूजियम में श्रीदेवी के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण, इवेंट के दौरान भावुक हुईं जाह्नवी और खुशी कपूर
Photo : Instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी भले ही इस अब इस दुनिया में नहीं हो, लेकिन उनकी यादें आज तक कोई नहीं भूल पाया है। अब श्रीदेवी के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई हैं। सिंगापुर के मैडम तुसाद में आइकॉनिक श्रीदेवी के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया है। यह वैक्स स्टेच्यू उनके एवरग्रीन डांस नंबर 'हवा हवाई' के लुक पर बनाई गई है।


श्रीदेवी के इस वैक्‍स स्‍टैूच्‍यू का अनावरण उनके पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने किया है। इस मौके की कुछ तसवीरें सामने आई है जिसमें तीनों इमोशनल नजर आ रहे हैं। 
 
webdunia
Photo : Instagram
अभिनेत्री का वैक्‍स स्‍टैच्‍यू इतना खूबसूरत बनाया गया है कि एक पल को आपको लगेगा कि श्रीदेवी की सामने खड़ी हैं। इस मौके पर बोनी कपूर बेहद भावुक नजर आए। श्रीदेवी के वैक्स स्टैचू के करीब जाकर उनकी दोनों बेटियों की आंखें भी नम हो गईं।
श्रीदेवी के वैक्स स्टेच्यू के लॉन्च से एक दिन पहले ही बोनी कपूर ने एक वीडियो शेयर करके इस इवेंट के बारे में बताया था। बोनी कपूर ने ट्वीट किया था- श्रीदेवी आज भी उनके फैंस के दिलों में जिंदा हैं। बेसब्री से मैडम तुसाद में उनके स्टेच्यू के लॉन्च का इंतजार कर रहा हूं।
 
webdunia
Photo : Instagram
सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान जैसे दिग्‍गज सितारों के वैक्स स्टेच्यू लगाए जा चुके हैं। मैडम तुसाद के 23 देशों में म्यूजियम है। इनमें लंदन, शंघाई, बर्लिन और दिल्ली भी शामिल है।
 
गौरतलब है कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया था। वह एक शादी में शामिल होने के लिए अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ वहां पहुंची थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेक्शन 375 में ऋचा चड्ढा ने अपने किरदार को यूं बनाया धारदार