रिलीज से पहले ही 'आरआरआर' का तूफान, साउथ भाषाओं में थिएट्रिकल राइट्स के लिए मिल रहा करोड़ों का ऑफर

Webdunia
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (17:26 IST)
पैन-इंडिया फिल्म 'आरआरआर' अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होगी और इसकी रिलीज़ तारीख की घोषणा के बाद से केवल 5 भाषाओं के थिएट्रिकल राइट्स के लिए अब तक 348 करोड़ से अधिक का ऑफर दर्ज किया गया है।

 
जब से फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की गई तब से सभी का उत्साह सातवें आसमान पर है। अक्टूबर में रिलीज करने के लिए तैयार, आरआरआर को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के थिएट्रिकल राइट्स के लिए कुल मिलाकर 348 करोड़ रुपए का ऑफर मिला है। 
 
निज़ाम में 75 करोड़, आंध्र प्रदेश में 165, तमिलनाडु में 48, मलयालम में 15 करोड़ और कर्नाटक में 45 करोड़ रुपए के साथ यह आंकड़ा कुल 348 करोड़ रुपए का है। यह सिर्फ कुछ भाषाएं है। साथ ही, टीम को बॉलीवुड से भी भारी ऑफर मिल रहे हैं, क्योंकि यहां के दर्शक भी उत्साह की भारी लहर का हिस्सा हैं।
 
एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ, आरआरआर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है जिसका पिछला वेंचर आज भी अकेले भारत में बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ को पार करने वाली सबसे बड़ी हिट भारतीय फिल्म है।
 
यह एक पीरियड एक्शन फ़िल्म है जो प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म को 13 अक्टूबर, 2021 में दशहरे के शुभ अवसर पर दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा।
 
आरआरआर एक अखिल भारतीय फिल्म है जिसे डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है और तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज़ के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख