Publish Date: Mon, 04 Nov 2024 (16:53 IST)
Updated Date: Mon, 04 Nov 2024 (16:55 IST)
स्टार प्लस ने आकर्षक और भावनात्मक कहानियों के लिए एक शानदार पहचान बनाई है, जो दर्शकों को हमेशा भाती हैं। यह चैनल अपने शानदार शोज के लिए जाना जाता है, जो न सिर्फ एंटरटेन करते हैं बल्कि दर्शकों को सोचने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
अब, स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक नया शो 'दीवानियत' लेकर आ रहा है। इस शो में विजयेंद्र कुमेरिया (देव) और कृतिका सिंह यादव (मन्नत) मुख्य किरदारों के रूप में दिखाई देंगे और नवनीत मलिक (जीत) भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।
हाल ही में, दीवानियत शो के मेकर्स ने दिलचस्प पहला प्रोमो रिलीज किया है। ये प्रोमो दोनो परिवार को दिवाली मनाते हुए दिखाता है, लेकिन कुछ अंजाने वजह से मलिक और चौधरी परिवार दुश्मन बन जाते हैं। अब वर्तमान में, दिवाली के मौके पर, जीत और मन्नत चाहते हैं कि वो अपनी जिंदगी एक साथ बनाएं।
हालांकि उनके परिवारों में दूरियां हैं। तनाव बढ़ जाता है जब एक बंदूक की गोली सुनाई देती है। ये सीन दर्शकों को अगले घटना के लिए परेशान करने के साथ उत्साहित करने वाली है। अब सवाल यह है की क्या मन्नत और जीत का खुशहाल जीवन का सपना सच होगा? क्या उनके परिवारों की लड़ाई उन्हें अलग कर देगी? उनकी लव स्टोरी का क्या होगा —क्या बात आगे बढ़ेगी या खत्म हो जाएगी — यह जानने के लिए शो देखना बहुत ही रोमांचक होगा!
विजयेंद्र कुमेरिया का कहना है कि, प्रोमो में बहुत सारा रोमांचक ड्रामा दिखाया गया है जो दर्शकों को इस शो से मिलने वाला है। ये दिखाता है दो परिवार- मलिक और चौधरी-की दुश्मनी, जो पहले दोस्त थे लेकिन कुछ अंजाने घटनाओं की वजह से दुश्मन बन गए हैं। प्रोमो में जीत और मन्नत के बीच पनप रहे गुप्त प्रेम को भी दिखाया गया है।
उन्होंने कहा, इस बीच देव पारिवारिक झगड़े को जारी रखना चाहता है। हालांकि, मलिक परिवार, चौधरी परिवार और देव को जीत और मन्नत के बीच पनप रहे प्यार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कहानी के आगे बढ़ने के साथ ही दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव, अनजाने सर्प्राइज, लव स्टोरीज और इमोशंस देखने मिलेंगी।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें