आर्यन खान के जन्मदिन पर बहन सुहाना ने शेयर की खास तस्वीर

Webdunia
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (17:09 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आर्यन के जन्मदिन पर इसबार उनके घण मन्नत पर कोई धूमधाम नहीं हैं। वह बीते दिनों ही ड्रग्स केस में जेल से बाहर आए हैं। जेल से बाहर आने के बाद से ही आर्यन अपने घर मन्नत में हैं।

 
आर्यन खान के जन्मदिन के मौके पर उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए उनकी चचेरी बहन आलिया छिबा ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को आर्यन की बहन सुहाना खान ने भी रिपोस्ट किया है। 
 
इस थ्रोबैक तस्वीर में आलिया और सुहाना बात करती नजर आ रही हैं। वहीं आर्यन और उनके कजिन पीछे खड़े हुए दिख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'दो सबसे प्यारे लोगों को हैप्पी बर्थडे।'
 
आलिया के इस पोस्ट को सुहाना खान ने भी रिपोस्ट करते हुए दिल का इमोजी बनाया है। यह तस्वीर लंदन के बकिंघम पैलेस के बाहर की है। तस्वीर में आर्यन खान और सुहाना खान बहुत छोटे नजर आ रहे हैं। 
 
बता दें कि एनसीबी ने 2 अक्टूबर को मुंबई तट पर क्रूज शिप पर छापा मारा था। इस दौरान आर्यन और कई अन्य को हिरासत में लिया गया। उन्हें 3 अक्टूबर को NCB द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान को करीब 28 दिन जेल में बिताने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कन्नप्पा रिव्यू: क्यों उब गए दर्शक? अक्षय कुमार ने किया निराश, जानें क्या कमी है फिल्म में

जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमेट' का होने जा रहा टीवी प्रीमियर, इस दिन सोनी मैक्स पर होगी टेलीकास्ट

अंशुमान झा करेंगे लखड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस का निर्देशन

उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा ने लूटी महफिल, आलिया भट्ट ने भी रीक्रिएट किया चांदनी लुक

पंचायत क्यों है हर उम्र के दर्शकों की पसंद? प्रधान जी रघुबीर यादव ने बताया कारण

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख