Hanuman Chalisa

सुल्तान: दो घंटे में बिके एक लाख रु. के टिकट

Webdunia
ज्यादातर सिनेमाघरों में तीन जुलाई से 'सुल्तान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई और देखते ही देखते धड़ाधड़ टिकट बिकने लगे। इस फिल्म को लेकर सलमान के फैंस में जबरदस्त क्रेज है और आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है। सिनेमाघरों में भीड़ दिखने वाली है जो लंबे पड़े सूखे को खत्म कर देगी। 
देश के कई भागों से खबरें मिल रही हैं कि फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है। गोरखपुर के एक सिनेमाघर से मात्र तीन घंटे में 1700 टिकट बिक गए। नागपुर स्थित स्मृति सिनेमा में दो घंटे में एक लाख रुपये के टिकट बिके हैं। 
 
देश भर में पीवीआर सिनेमा की चेन ने तीन जुलाई को 57000 और आयनॉक्स सिनेमा ने चालीस हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग की। 
 
विदेश में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। कई देशों में फिल्म के खासे टिकट एडवांस में बेचे गए हैं। 
 
सलमान की टिकट रेट न बढ़ाने की अपील का कई सिनेमाघरों ने ध्यान नहीं रखा है। मल्टीप्लेक्स ने तीस से चालीस प्रतिशत तक टिकट रेट बढ़ा दिए हैं। इन्दौर के आयनॉक्स सिनेमा ने चालीस प्रतिशत टिकट रेट बढ़ा दिए हैं।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

वामिका गब्बी: टैलेंट बेमिसाल पर एक ब्लॉकबस्टर का इंतजार, क्या 'भूत बंगला' से बॉलीवुड की टॉप रेस में शामिल होंगी?

मटका किंग: जुए की दुनिया का बेताज बादशाह बनने निकले विजय वर्मा, 17 अप्रैल को रिलीज होगी सीरिज

राजपाल यादव ने किया सौरभ द्विवेदी के टिप्पणी पर खुलासा, कहा "अगर उन्हें दुख पहुंचाओगे तो मुझे भी होगा दुख"

Dhurandhar 2: 11 दिन में तैयार किए 14 गाने, आदित्य धर ने शाश्वत सचदेव की 'जादुई' रफ्तार देख दुनिया को बताया सच

जाह्नवी कपूर ने किया खुलासा: लोगों ने श्रीदेवी को 'घर तोड़ने वाली' कहा, इसका असर उनकी मानसिकता पर पड़ा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख