Hanuman Chalisa

14 साल बड़े शख्स संग शादी के लिए सुनिधि चौहान ने बदल लिया था धर्म, एक साल भी नहीं चला रिश्ता

WD Entertainment Desk
बुधवार, 14 अगस्त 2024 (11:56 IST)
Sunidhi Chauhan Birthday: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान 14 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सुनिधि ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। सुनिधि ने हिंदी के अलावा मराठी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, पंजाबी, उर्दू और नेपाली जैसी कई भाषाओं के गानों को अपनी आवाज दी है। 
 
इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सुनिधि ने कड़ी मेहनत की है साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ में भी कई दर्द सहना पड़े हैं। सुनिधि जब 11 साल की थीं तब उनके पिता की नौकरी चली गई और पूरा परिवार काम की तलाश में दिल्ली से मुंबई आ गया। इसके बाद सुनिधि ने सिंगिंग में करियर बनाने के बाद स्कूली शिक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunidhi Chauhan (@sunidhichauhan5)

सुनिधि ने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा था, मैंने पढ़ाई छोड़ दी क्योंकि मुझे पढ़ाई का मन नहीं था। मैंने एक गायक के रूप में अपने सपने को आगे बढ़ाने का फैसला किया था और मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। सुनिधि जब 4 साल की थीं तभी से वह गाना जाती थीं। वह अपना रियाज सीडी कैसेट्स से करती थीं। पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई जगरातों में भी माता की चौकी गाई है।
 
सुनिधि चौहान ने सबसे पहले साल 1996 में दूरदर्शन पर आने वाले सिंगिंग शो 'मेरी आवाज सुनो' में हिस्सा लिया था। वह इस शो की विनर भी बनी थीं। लता मंगेशकर ने उन्हें अपने हाथों से ट्रॉफी दी थी। इसके बाद सुनिधि 'लिटिल वंडर्स ट्रूप' की लीड सिंगर के तौर पर नजर आईं थीं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunidhi Chauhan (@sunidhichauhan5)

सुनिधि ने साल 1996 में फिल्म ‘शस्त्र’ से बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू किया था। उनका पहला गाना 'लड़की दीवानी लड़का दीवाना' रहा था, जिसे उन्होंने उदित और आदित्य नारायण के साथ मिलकर गाया था। 
 
सुनिधि चौहान ने महज 18 साल की उम्र में अपने परिवार के खिलाफ जाकर 14 साल बड़े कोरियोग्राफर और डायरेक्टर बॉबी खान से शादी रचा ली थी। बताया जाता है कि शादी के बाद सुनिधि ने अपना धर्म भी बदल लिया था। दोनों की पहली मुलाकात 'पहला नशा' गाने के दौरान हुई थी, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunidhi Chauhan (@sunidhichauhan5)

हालांकि सुनिधि और बॉबी का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और शादी के एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सुनिधि चौहान की लाइफ में नए प्यार की एंट्री हुई। साल 2012 में सुनिधि ने म्यूजिशियन और अपने खास दोस्त हितेश सोनिक के साथ शादी की। साल 2018 में उन्होंने एक बेटे का स्वागत भी किया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Dhurandhar Trailer: भारत के गुप्त मिशन की रोमांचक झलक, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे तीखा अवतार

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख