Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉकडाउन में घर से बाहर निकलते ही सुनील ग्रोवर को पड़े पुलिस के डंडे, शेयर किया मीम

हमें फॉलो करें लॉकडाउन में घर से बाहर निकलते ही सुनील ग्रोवर को पड़े पुलिस के डंडे, शेयर किया मीम
, गुरुवार, 26 मार्च 2020 (16:18 IST)
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर है। भारत में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इस लॉकडाउन के दौरान सभी अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती से कारवाई कर रही है।

 
इस दौरान सोशल मीडिया पर लॉकडाउन से जुड़े मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का भी एक मीम खूब वायरल हो रहा है। ये मीम सुनील ग्रोवर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
 
मीम को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'हाहाहा.. भगवान के लिए अपने घरों में रहो।' मीम में सुनील ग्रोवर ने दिखाने की कोशिश की है कि कैसे घर से निकलने पर पुलिस पकड़ रही है और जमकर पिटाई कर रही है। सुनील ने अपनी तस्वीरों को मिलाकर ये मीम बनाया है।

इस तस्वीर के एक हिस्से में सुनील सड़क पर चलते और दूसरे हिस्‍से में वह पुलिस के डंडे खाते हुए नजर आ रहे है। इस तस्‍वीर के एक हिस्‍से में लिखा है 'घर से निकलते ही' और दूसरे हिस्‍से में लिखा है 'कुछ दूर चलते ही।' 
 
दरअसल कॉमेडियन सभी को संदेश देना चाहते हैं कि आप घरों पर रहें और सुरक्षित रहें। फैंस उनके पोस्‍ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सुनील जी आप वास्तव में अद्भुत हैं... मैं आपसे अपील करना चाहता हूं... हमारे मनोरंजन के लिए कृपया अपने घर पर कुछ कॉमेडी शुरू करें। इंस्टा youtube twitter facebook पर शेयर करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Jokes about Lock Down : लॉक डाउन में इन चुटकुलों से मन बहला रहे हैं लोग