Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनी देओल की राजनीति बेटे करण के करियर की रुकावट बनी

हमें फॉलो करें सनी देओल की राजनीति बेटे करण के करियर की रुकावट बनी
सनी देओल काम को बहुत ही धीमी रफ्तार से करते हैं। अपने बेटे करण देओल को लांच करने की प्लानिंग उन्होंने वर्षों पहले की थी। 'पल पल दिल के पास' नामक फिल्म उन्होंने अनाउंस की जो कि बहुत ही धीमी रफ्तार से बन रही है। 
 
इस वर्ष वैलेंटाइन डे पर‍ रिलीज करने का प्लान था, लेकिन फिर फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया। 19 जुलाई को फिल्म रिलीज करने की बात की गई। 
 
इसी बीच राजनीति के अखाड़े में सनी दमखम आजमाने कूद पड़े। किसी ने सोचा भी नहीं था कि शर्मीले सनी ऐसा कर बैठेंगे। गुरदासपुर से भाजपा की ओर से न केवल चुनाव लड़ा बल्कि जीता भी। 
 
इधर बेटे की फिल्म का जो काम बाकी था वो बाकी ही रह गया। चुनाव जीतने के बाद सनी की व्यस्तता और बढ़ गई। फिल्म का बचा हुआ काम पूरा नहीं हुआ और एक बार फिर फिल्म सितम्बर तक आगे बढ़ा दी गई है। 
 
सनी से जुड़े लोगों का कहना है कि काम ज्यादा बाकी नहीं है, लेकिन सनी को तो फुरसत मिले। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' को लेकर उत्साह नहीं आ रहा है नजर