नितेश तिवारी की 'रामायण' में होगी सनी देओल की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार!

WD Entertainment Desk
बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (15:44 IST)
sunny deol to play hanuman: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली 'रामायण' काफी समय से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाने वाले हैं।
 
खबरों की माने तो इस फिल्म में साउथ स्टार यश रावण के किरदार में दिखेंगे। वहीं अब नितेश तिवारी की 'रामयण' में हनुमान के किरदार को लेकर एक नई खबर सामने अई है। 
 
खबरों के अनुसार 'रामायण' में सनी देओल भी नजर आ सकते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी और उनकी टीम 'रामायण' में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए सनी देओल से बातचीत कर रहे हैं। सोर्स के हवाले से बताया गया है कि हनुमान शक्ति के प्रतीक हैं और बजरंगबली के प्रतीक को सही ठहराने के लिए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल से बेहतर कोई नहीं है। 
 
सोर्स के मुताबिक सनी देओल ने नितेश तिवारी के रामायण का हिस्सा बनने में इच्छा जाहिर की है और वह भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए भी उत्साहित हैं। हालांकि, यह अभी बातचीत चल रही है। कुछ फाइनल नहीं है। अब तक सब सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। 
 
बता दें कि नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2024 के आसपास रणबीर और साई पल्लवी के साथ शुरू हो सकती हैं। इसके बाद जुलाई 2024 में यश शूटिंग में शामिल होंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख