Dharma Sangrah

लैला बन कर छा गईं सनी लियोन

Webdunia
जब से पुराने जमाने के सुपरहिट गाने 'लैला' के रिमेक में दर्शकों को सनी लियोन की झलक मिली थी, तब से इस गाने में उन्हें देखने की उत्सुकता बहुत अधिक बढ़ गई थी। कुछ दिन पहले यह गाना रिलीज़ किया गया और इसने सबको हिला दिया। 
 
इस गाने ने साबित कर दिया कि यह आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है और जमकर वायरल हो रहा है। हर प्लेटफॉर्म पर लोगों ने इस गाने को पसंद किया है। सनी की खूबसूरती और अदाएं और शाहरुख खान का सीरियस लुक, इस गाने को बार-बार देखे जाने वाला गाना बनाते हैं। 

बहुत ही कम लोगों को पता है कि यह गाना सनी का पसंदीदा गाना भी है। जब सनी को यह गाना ऑफर हुआ तो उनके लिए यह सपने के सच होने जैसा था। इसमें उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने को मिला। 


 
कहा जा सकता है कि सनी लियोन ने इस गाने को अच्छे से निभाया है और अपनी अलग स्टाइल इसमें जोड़ दी है। कुरबानी फिल्म में 'लैला' पर डांस करने वाली अदाकारा जीनत अमान ने भी सनी के चुनाव पर खुशी जाहिर की है। 
 
फिल्म रईस का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज़ किया गया है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी ट्रेलर ने यूट्यूब पर नंबर वन के रूप में ट्रेंड किया हो। यह शाहरुख खान के सारी दुनिया में फैले प्रशंसकों के चलते संभव हुआ है। 
 
'रईस' में शाहरुख एक तस्कर की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण रेड चिलिज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।  फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया हैं। फिल्म 25 जनवरी 2017 को रिलीज़ होगी। 

पुलिस को मात देने के लिए फिर से तैयार है जॉर्जकुट्टी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मोहनलाल की 'दृश्यम 3'

क्या रितिक रोशन बनेंगे नए डॉन? वायरल खबरों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप पर भूमि पेडनेकर का खुलासा, बताया 35 प्रतिशत शूट ही नहीं हुई थी 'द लेडी किलर'

जब शनाया कपूर के बॉयफ्रेंड की खुली पोल, एक साथ 5 लड़कियों से लड़ा रहा था इश्क, अनन्या पांडे ने बेस्टफ्रेंड दी यह सलाह

ओ रोमियो रिव्यू: शाहिद-तृप्ति की दमदार एक्टिंग और विशाल पर एनिमल का हैंगओवर

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख