Hanuman Chalisa

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर सनी लियोनी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Webdunia
सोमवार, 15 जून 2020 (15:41 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीति और खेल जगत से जुड़े लोग भी ‍उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थे और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या की है।

 
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी सुशांत की मौत पर शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा इमोशनल पोस्ट लिखा है। सनी लियोनी ने लिखा, 'आज इस समाचार को सुनकर बहुत दुखी हूं। अत्यधिक दुख की वजह से समझ नहीं आ रहा है कि क्या लिखूं क्या नहीं। अब भी इसे समझने की कोशिश कर रहीं हूं कि ऐसा क्यों किया।'
 
सनी आगे लिखती हैं कि 'मैंने बहुत से लोगों को दूसरे लोगों को डिप्रेशन के लिए एडवाइस देते हुए देखा है और पॉजिटिव रहने की बात करते हैं, लेकिन कई बार मुस्कराना बहुत मुश्किल तो हंसना अंसभव लगता है। इतना ही नहीं खुशी को भी महसूस करना मुश्किल सा लगता है। अच्छी चीजें ढूंढना बहुत मुश्किल होता है।'
 
हम सब इस तरह की भावनाओं से गुजरते हैं। लेकिन कुछ लोग इसे छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं और कुछ ऐसा नहीं कर पाते हैं। ऐसी हालत में उन लोगों को 'स्टे पॉजिटिव' कहना बहुत असंवेदनशील होगा जिन्हें प्रोफेशनल हेल्प की जरूरत है या फिर जिन्हें परिजनों और दोस्तों की जरूरत है। 
 
सुशांत के निधन से दुखी सनी लियोनी उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, सुशांत सिंह राजपूत कि इस दुनिया में आपके लिए आखिरी विकल्प अपनी जिंदगी को खत्म करना ही बचा था। लेकिन मुझे लगता है कि सुशांत अपनी खुशी हासिल कर ही लेंगे लेकिन आप पीछे छोड़ गए हैं वह हमेशा आपके जाने से दुखी रहेंगे। जो आपको अब कभी नहीं देख पाएंगे। भगवान आपके परिवार को ताकत दे।'
 

सम्बंधित जानकारी

कोमोलिका की बिंदी से मिहिर की मौत तक, एकता कपूर के शोज के 5 बड़े ट्विस्ट

12 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई 'मैं तेरा हीरो', दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

गले में मंगलसूत्र पहनकर क्यों घूम रही थीं कंगना रनौट? एक्ट्रेस ने बताया शादीशुदा लुक का सच

26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं शाहरुख की लाडली, जानिए सुहाना खान की नेटवर्थ से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइल तक सबकुछ

रोनित रॉय के नाम पर महिलाओं संग साइबर फ्रॉड, एक्टर ने फैंस को‍ किया अलर्ट

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख