सनी लियोनी का सपना हुआ पूरा, अनुराग कश्यप संग करेंगी काम

Webdunia
शनिवार, 30 जुलाई 2022 (17:43 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वहीं अब सनी लियोनी निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म से वापसी करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए दी है। 

 
इस तस्वीर में अनुराग कश्‍यप सनी लियोनी की गोद में बैठे दिख रहे हैं। अभिनेत्री के चेहरे पर स्माइल है और अनुराग विक्ट्री का साइन दिखा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सनी ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। उन्होंने बताया कि उनका अनुराग कश्यप के साथ काम करने का सपना सच हो गया है। 
 
सनी लियोनी ने लिखा, हां मेरी इतनी बड़ी सी स्माइल इसलिए है क्योंकि सपने सच होते हैं! मैंने इतने सालों में भी कभी नहीं सोचा था कि अनुराग कश्यप जैसा कोई मुझे एक मौका देने का चांस लेगा। मेरी जर्नी अमेजिंग रही है, लेकिन ये बिल्कुल भी आसान नहीं थी। इतने सालों तक भारत और बॉलीवुड में रहने के बाद कुछ दिनों पहले एक फोन आया और पूछा गया कि क्या मैं अनुराग की फिल्म के लिए ऑडिशन दुंगी? 
 
सनी ने आगे लिखा, आपकी लाइफ में कुछ ऐसे पल आते हैं, जब आप सब कुछ बदल जाते हैं। यह मोमेंट मेरे दिल और दिमाग में बस गया है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि चीजें आगे कैसे बदलती हैं, लेकिन अनुराग सर आपने मुझे एक मौका दिया और ये बात मैं कभी भुला नहीं सकती हूं। अपनी अमेजिंग फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया।
 
अनुराग कश्यप ने भी सनी और उनके पति डेनियल के साथ फोटोज शेयर की और कैप्शन में लिखा, हमारी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद सनी आप अमेजिंग थीं और आपके साथ काम करना बहुत इनक्रेडिबल था।
 
बता दें कि सनी लियोनी ने साल 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। सनी लियोनी आखिरी बार वेब सीरीज 'अनामिका' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख