सुपर डांसर चैप्टर 4 : अंशिका राजपूत की परफॉर्मेंस से खुश हुए टेरेंस लुईस, लिया ऑटोग्राफ और खींची सेल्फी

Webdunia
शुक्रवार, 7 मई 2021 (12:14 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का किड्स डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' अपने सुपर 13 कंटेंस्टेंट्स की 'सुपर्रर्र से भी ऊपर्रर्र' परफॉर्मेंस के साथ मनोरंजन का स्तर कई गुना ऊपर ले आया है। इन कंटेस्टेंट्स ने हर हफ्ते अपने शानदार टैलेंट से जजों और दर्शकों को हैरान कर दिया है।

 
सुपर डांसर चैप्टर 4 में इस वीकेंड डांसिंग दिवा मलाइका अरोरा और डांस एक्सपर्ट टेरेंस लुईस, गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ जज के रूप में नजर आएंगे। जहां सभी कंटेस्टेंट्स अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, वहीं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से आईं अंशिका राजपूत ने अपने सुपर गुरु आर्यन पात्रा के साथ 'इन आंखों की मस्ती' गाने पर एक जोरदार परफॉर्मेंस दी। 
 
इसे देखकर चारों जज दंग रह गए और सभी ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया। मलाइका अरोरा ने कहा, मेरे पास शब्द नहीं है। आपने गजब की परफॉर्मेंस दी। आपमें एक कड़कपन है और खुद को साबित करने की आग है।
 
टेरेंस लुइस ने कहा, मैं आर्यन को पिछले कई सालों से जानता हूं और उन्होंने हमेशा कोरियोग्राफर बनने का सपना देखा है। आपका सफर भी बहुत शानदार रहा है। आप एक बढ़िया इंसान हैं और हमेशा फोकस्ड रहते हैं। अंशिका, मैं बेहद खुश हूं। आमतौर पर डांसर एक या दो डांस फॉर्म्स में माहिर होते हैं और उसी पर काम करते हैं, लेकिन आप बड़ी खूबसूरती से एक साथ दो अलग-अलग डांस फॉर्म्स करती हैं और इस तरह का कॉम्बिनेशन बड़ा मुश्किल होता है। आप बहुत ही होनहार प्रतिभा हैं। मैं आपके साथ पिक्चर लेना चाहती हूं।
 
टेरेंस तो दौड़ते हुए मंच पर पहुंच गए और अंशिका के साथ एक सेल्फी ले ली और उनसे ऑटोग्राफ भी मांगा। सेट पर सभी लोग अंशिका की बहुत तारीफ कर रहे थे। चारों ओर बस उनके नाम की गूंज सुनाई दे रही थी। यह देखकर उनकी मां भी इमोशनल हो गईं।
 
अनुराग ने कहा, मुझे इस डांस एक्ट की प्रक्रिया देखना बहुत अच्छा लगता। आर्यन आपने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आपकी कोरियोग्राफी बड़ी मुश्किल थी और अंशिका ने आपके लेवल को बहुत अच्छे से मैच किया। अंशिका, आप गिफ्टेड हैं।
 
इसी तरह गीता कपूर ने कहा, आर्यन, काश आप मेरे गुरु होते। इस उम्र में आपकी कोरियोग्राफी इतनी बेहतरीन है। मैं आपको असीमित समृद्धि की शुभकामनाएं देती हूं। अंशिका, क्या डांसर हो यार आप! आप बहुत जबर्दस्त हो। अंशिका को परफॉर्म करते देखकर गीता कपूर अपने आंसू ना रोक सकीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख