Hanuman Chalisa

सुशांत सिंह राजपूत के लिए 5 बार अपने पति को छोड़कर चली गई थीं बहन श्वेता सिंह कीर्ति

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (17:25 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। सीबीआई, एनसीबी और ईडी की टीम सुशांत से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। ऐसे में एक्टर के बहनोई और बहन श्वेता सिंह कीर्ति के पति विशाल सिंह ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी भाई सुशांत के लिए उन्हें पांच बार छोड़कर चली गई थी।

 
इस बात का खुलासा विशाल ने अपने ब्लॉग में किया है। उन्होंने लिखा, उन्हें इस बात की शिकायत नहीं है कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर गईं बल्कि उन्होंने राजपूत परिवार के बॉन्ड की तारीफ की। उन्होंने लिखा है कि 'अब उन्हें दुख है कि वह ऐसी ट्रिप अब और नहीं कर पाएंगी, क्योकि उनके परिवार का चमकता सितारा चला गया।'
 
विशाल ने आगे लिखा, '2014 में वो समर ब्रेक पर इंडिया जाने वाले थे, लेकिन श्वेता को पता चला कि रानी दी की एनिवर्सरी पर फंक्शन हो रहा है। वहां सुशांत भी आ रहा था। उसने समर के टिकट कैंसल कर दिए और इंडिया निकल गई। 2015 में श्वेता भाई से मिलने रांची पहुंची जहां सुशांत 'एमएस धोनी' की शूटिंग कर रहे थे। वो वहां पर अपने बेटे को भी साथ ले गई थीं। 
 
2016 में पूरे परिवार ने साथ में 'एमएस धोनी' देखने का फैसला किया था। इसके बाद 3 दिन की ट्रिप के लिए वो यूएस से इंडिया आ गईं। श्वेता ने इंडिया में 3 दिन रुकने के लिए 2 दिन फ्लाइट में गुजारे। शुक्र है वो 2017 में मुझे छोड़कर नहीं गई। इस बार हम सब सुशांत के साथ घूमे। 2020 जनवरी में वो फिर से शॉर्ट नोटिस पर इंडिया गईं। 
 
इस बार उनके साथ खुद विशाल साथ नहीं थे। श्वेता सुशांत के साथ रहने चंडीगढ़ गई थीं। लेकिन दुख इस बात का था कि वह ऐसी परिस्थितियों में थे कि श्वेता उनसे मिल नहीं सकीं और सबको पता है क्यों। और आखिर में COVID के बीच में 14 जून को खबर मिलते ही श्वेता जितनी जल्दी इंडिया जा सकती थीं गईं ताकि अपने भाई को अलविदा कह सकें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

हंसी के साथ डर का तड़का लगाने आए आशीष चंचलानी, एकाकी का ट्रेलर हुआ रिलीज

'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चंदवाडे का निधन, 25 साल की उम्र में की आत्महत्या

'मिर्जापुर: द फिल्म' में हुई जन्नत गर्ल सोनल चौहान की एंट्री, एक्ट्रेस ने खुद किया ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख