सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : पुलिस पूछताछ में 'दिल बेचारा' एक्ट्रेस ने खोले कई राज

Webdunia
गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (13:03 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई सदमे में है। सुशांत के चाहने वालों को यह यकीन नहीं हो पा रहा कि अब वह हमारे बीच नहीं रहे। वहीं मुंबई पुलिस लगातार अपनी जांच में लगी हुई है। पुलिस ने अब तक करीब 28 लोगों के बयान दर्ज किए हैं जिनके जरिए उनकी आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

 
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की हीरोइन संजना संघी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। संजना से बीते दिन नौ घंटे पूछताछ भी हुई है। जिसमें उन्होंने कई खुलासे भी किए हैं।

ALSO READ: सुसाइड से पहले गूगल पर ये सर्च कर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत!
 
बता दें कि साल 2018 में जिस समय मीटू मूवमेंट अपने चरम पर था, उस दौरान सुशांत सिंह पर संजना संघी को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया गया था। जिसके कारण सुशांत को कई मीडिया ट्रायल्स का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में संजना ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है। बल्कि ये सब किसी के द्वारा फैलाई गई अफवाहें हैं। अब संजना सांघी ने पुलिस को इन आरोपों से जुड़ी जानकारी दी है।
 
खबरों के अनुसार संजना ने बताया कि जिस समय मीटू के आरोप सुशांत पर लगे उस दौरान वो भारत में नहीं थीं। वो अपने परिवार के साथ यूएस टूर पर थीं और उन्हें इस सब के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। संजना ने ये भी कहा कि भारत वापस आते ही उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया था।
 
संजना ने पुलिस को बताया कि जब तक वो वापस आईं तब तक सुशांत काफी कुछ झेल चुके थे। हालांकि वो सुशांत के साथ काफी नॉर्मल थीं क्योंकि उन्हें पता था कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। लेकिन सुशांत इस सब से काफी प्रभावित हुए थे खुद में सिमट से गए थे। संजना ने बताया कि वो ज्यादा कुछ बोलते नहीं थे।

बता दें कि संजना सांघी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म 'दिल बेचारा' जहां संजना संघी की डेब्यू फिल्म है तो वहीं सुशांत की आखिरी फिल्म भी है। पुलिस पूछताछ के बाद संजना ने अब मुंबई को अलविदा कह दिया है। 
 
संजना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। संजना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'खुदा हाफिज, मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली, दिल्‍ली वापिस। आपकी सड़के कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थी, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहा है, या शायद, फिलहाल आप में भी थोड़ा दुख है। मिलते हैं? जल्‍दी। या शायद, नहीं।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख