Festival Posters

परिवार ने बताई सुशांत के पिता की दूसरी शादी की सच्चाई, संजय राउत के खिलाफ करेंगे मानहानि का केस

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (17:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच राजनीति तेज हो गई है। शिव सेना नेता संजय राउत ने मुखपत्र सामना के जरिए सुशांत सिंह राजपूत केस में कई दावे किए हैं। उन्होंने इस मामले में कहा था कि सुशांत के पिता केके सिंह की दूसरी शादी की वजह से बेटे के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं थे।

 
संजय राउत के इस बयान पर सुशांत के चचेरे भाई नीरज ने भी पलटवार किया है। उन्होंने संजय राउत द्वारा केके सिंह पर लगाए आरोप को झूठ बताया है। इस बात से खफा नीरज ने संजय पर मानहानि का मुकदमा करने का फैसला लिया है।
 
नीरज सिंह बबलू ने कहा कि संजय राउत खुद राज्यसभा सांसद और अखबार के एडिटर हैं। उन्हें इस तरह के शर्मनाक बयान नहीं देना चाहिए। जरूरत पड़ेगी वह मानहानि का केस भी दायर करेंगे। नीरज कुमार बबलू ने संजय राउत से सार्वजनिक माफी की मांग भी की है।
 
नीरज बबलू ने एक बयान में कहा, 'संजय राउत को अपने बयान के लिए सुशांत सिंह के पिता से माफी मांगनी होगी। यह खबर पूरी तरह से गलत है। अगर संजय राउत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'
 
वहीं सुशांत सिंह के चाचा प्रोफेसर देव किशोर सिंह ने बताया कि केके सिंह की एक ही शादी हुई थी, उनकी दूसरी शादी नहीं हुई है। उन्होंने बताया, हमारे सबसे बड़े भाई रामकिशोर सिंह जो नीरज कुमार बबलू विधायक के पिताजी हैं उनकी दो शादी हुई है, और सुशांत के पिता की शादी एक ही हुई है। ये सब जांच को प्रभावित करने के लिये गलत ढंग से आरोप लगाया जा रहा है, जो बेबुनियाद है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गायक-संगीतकार सचिन सांघवी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्पिरिट में प्रभास से टक्कर लेंगे प्रभास, निभाएंगे विलेन का किरदार

हॉटनेस दिखाने के लिए मल्लिका शेरावत की कमर पर रोटियां सेंकना चाहता था प्रोड्यूसर

इंडियन आइडल : सुहैल ने अपने दादा को संगीत और रैपगिनी के जरिए दी भावुक श्रद्धांजलि

करण जौहर ने 26 साल की उम्र में खोई वर्जिनिटी, कपूर फैमिली के एक सदस्य संग थे इंटीमेट रिलेशन, जाह्नवी हुईं शॉक्ड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख