सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद वायरल हो रहा चेतन भगत का ट्वीट, ट्रोल हो गए अर्जुन कपूर

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (13:45 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस फिर छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर स्टार किड्स को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अब एक और स्टारकिड अर्जुन कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

 
दरअसल, सोशल मीडिया पर लेखक चेतन भगत का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा हैं। उन्होंने इस पोस्ट में फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किए जाने की खबर लिखी थी। अब पोस्ट वायरल होने पर यूजर्स बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को निशाना बना रहे हैं।

ALSO READ: सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर कुमार सानू ने कहा, बॉलीवुड में ज्यादा है नेपोटिज्म
 
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को चेतन भगत की बुक हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी पर बनाया गया था। फिल्‍म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। 
 
चेतन भगत का जो ट्वीट वायरल हो रहा है, उसमें उन्होंने लिखा था, 'यह बताते हुए काफी खुशी हो रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत मोहित सुरी के निर्देशन में बनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में लीड रोल करेंगे। शूटिंग 2016 से शुरू होगी।'
 
अब यूजर्स का कह रहे हैं कि पहले यह फिल्‍म सुशांत को मिली थी लेकिन नेपोटिज्म के चलते ये फिल्म अर्जुन कपूर को दे दी गई। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्‍सा फूट पड़ा है। अर्जुन कपूर को ट्रोल करते हुए यूजर्स लगातार कमेंट और मीम शेयर कर रहे हैं।
 
एक यूजर ने लिखा, हाफ गर्लफ्रेंड फिल्‍म में अर्जुन कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को रिप्लेस किया था। फितूर भी पहले सुशांत को ही ऑफर हुई थी लेकिन बाद में आदित्य रॉय कपूर को रोल मिला। आदित्य चोपड़ा ने बेफिक्रे में सुशांत को लेने का वादा किया जिसे बाद में रणवीर सिंह ने रिप्‍लेस किया।
 
एक और यूजर ने लिखा, सुशांत सिंह राजपूत पटना से थे। एक बिहारी किरदार को वो बखूबी निभा सकते थे लेकिन नेपोटिज्‍म की वजह से अर्जुन कपूर ने उन्‍हें रिप्‍लेस कर दिया। बॉलीवुड के नेपोटिज्‍म गैंग को सबक सिखाने का समय है।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने साल 2013 में 'काई पो छे' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, राबता, केदारनाथ और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गौहर खान और जैद दरबार के घर फिर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया दूसरे बेटे को जन्म

देसी एक्शन, दमदार इमोशंस और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट, अनुराग कश्यप की निशांची का ट्रेलर हुआ रिलीज

माया भाई से काल तक, निगेटिव किरदार निभाकर विवेक ओबेरॉय ने बनाई खास पहचान

विलेन का किरदार निभाकर शक्ति कपूर ने बनाई जबरदस्त पहचान, 600 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

लीड एक्ट्रेस से बैकग्राउंड एक्टर बनीं प्रिया प्रकाश वारियर, परम सुंदरी में नेशनल क्रश को देख शॉक्ड हुए फैंस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख