रिया को लेकर सुशांत की बहन ने पहले ही दी थी चेतावनी, कहा था ‘….हम भाई को खो देंगे’

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (15:14 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। बीते कई दिनों से परिवार की तरफ से वायरल हुई खबरों से ये जाहिर होता है कि सुशांत का परिवार रिया चक्रवर्ती से काफी नाराज रहता था। अब, सुशांत की बहन प्रियंका और उनके जीजा ओपी सिंह के बीच की बातचीत का कुछ व्हाट्सएप मैसेज सामने आए हैं, जिसमें प्रियंका ने कहा कि सुशांत को बचाने का समय निकल रहा है। प्रियंका ने यह भी कहा कि रिया और उनके चमचे सुशांत को मानसिक, शारीरिक और आथिर्क रूप से नष्ट करने की साजिश रच रहे हैं।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चैट में प्रियंका ने लिखा है कि मुझे विभिन्न ठोस स्रोतों से पता चला कि सुशांत को बचाने का समय निकल रहा है। मिरांडा और श्रुति उस लड़की रिया के चमचे हैं और सुशांत को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से नष्ट करने की साजिश का हिस्सा हैं।

प्रियंका ने एक अन्य मैसेज में लिखा है कि रिया उसे काम, पैसे और फेम के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। रिया का मकसद सुशांत के पैसे लेना और इंडस्ट्री में कनेक्शन बनाना है।

प्रियंका ने आगे लिखा है कि सुशांत दवाइयां ले रहे हैं। तीन डाक्टर्स के पर्चे उन्हें मिले हैं। तीनों ही डॅाक्टरों को कोई नहीं जानता है। ये तीनों ही डॅाक्टर रिया और उसके परिवार के जरिए सुशांत को मिले थे। रिया और उसके परिवार ने सुशांत से हमारी बात भी बंद करवा दी है। हम सबने सुशांत से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन रिया और उसके चमचों ने हमारी बात सुशांत से होने नहीं दी।
 

प्रियंका आगे लिखती हैं कि सुशांत मानसिक रूप से परेशान थे। वह बीमार हुए मतलब वह खुद के लिए सही और गलत तय नहीं कर पा रहे थे। दवाइयों के कारण अब उनकी मानसिक स्थिति और खराब हो रही है। हमें साथ आना होगा वरना हम सुशांत को खो देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तारक मेहता की एक्ट्रेस Deepti Sadhwani ने किया Cannes डेब्यू, ऑरेज गाउन पहन रेड कार्पेट पर ढाया कहर

Cannes Film Festival 2024 का हुआ आगाज, उद्घाटन समारोह में पहुंचीं उर्वशी रौटेला

सलमान खान ने मनोज बाजपेयी के नाम कर दिया था अपना जीता हुआ अवॉर्ड, एक्टर ने बताया किस्सा

शबाना आजमी हुईं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन खिताब से सम्मानित

टॉक शो मूवर्स एंड शेकर्स के साथ फिर लौट रहे शेखर सुमन, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख