सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बताया अब कैसी है पिता केके सिंह की तबीयत

Webdunia
गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (16:30 IST)
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को दिल की बीमारी की शिकायत के बाद फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हार्ट सर्जरी हुई। केके सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वे अस्पताल में भर्ती दिखाई दे रहे थे।
 
अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपने पिता की तबीयत के बारे में सभी को बताया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहूंगी जिन्होंने मेरे पिता के लिए दुआ की।
 
उन्होंने लिखा, पापा का ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा। वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। अपनी दुआओं में उन्हें याद रखे ताकि वो जल्द ठीक हो सके।
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ़्लैट पर मृत पाए गए थे। पुलिस ने पहले इसे डिप्रेशन का मामला माना लेकिन परिवार के दबाव के बाद मामले की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mr & Mrs Mahi: पति-पत्नी और क्रिकेट के आसपास घूमती है जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म

महारागिनी फिल्म में 27 साल बाद साथ नजर आएंगे काजोल और प्रभुदेवा

अरनमनई 4: खूबसूरत भूतों की हॉरर कॉमेडी

करण जौहर ने किया Dhadak 2 का ऐलान, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की दिखेगी लव स्टोरी

Karisma Kapoor का ट्रेडिशनल अवतार, अनारकली सूट में शेयर की दिलकश तस्वीरें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख