सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : मुंबई पुलिस ने ट्विटर को भेजा लेटर, मांगी खास जानकारी

Webdunia
सोमवार, 29 जून 2020 (18:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस उनके खुदकुशी करने के कारण का पता लगाने में लगी हुई है। इसे लेकर मुंबई पुलिस सुशांत के दोस्तों, परिवार के सदस्यों और करीबियों से पूछताछ तो कर ही रही है।

 
ऐसी खबर हैं पुलिस ने ट्विटर को भी एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने सुशांत के पिछले 6 महीने का ट्विटर का रिकार्ड मांगा है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को शक है कि सुशांत ने सुसाइड से पहले अपने लिखे कुछ ट्वीट डिलीट किए थे।

ALSO READ: सुशांत सिंह राजपूत की याद में भूमि पेडनेकर 550 गरीब परिवारों को खिलाएंगी खाना
 
सुशांत के हैंडल में दिखने वाला आखिरी ट्वीट 27 दिसम्बर 2019 के हैं। वहीं पुलिस को सोशल मीडिया की रिपोर्ट्स को ध्यान में रखते हुए ये भी पता लगाना है कि कहीं सुशांत के ट्वीट्स को डिलीट तो नहीं किया गया था। सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं और उन्हीं के बारे में पुलिस जानना चाहती है।
 
मुंबई पुलिस के DCP अभिषेक त्रिमुखे ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे सुशांत के सुसाइड के मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। कूपर हॉस्पिटल में सुशांत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था, जिसमें उनकी मौत का कारण फांसी की वजह से दम घुटना पाया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

रोजाना 4 बजे क्यों उठ जाती हैं तमन्ना भाटिया? जान कर रह जाएंगे हैरान

योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने का आदेश, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों के बीच किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

Bigg Boss 19 में कुनिका का गुस्सा फूटा, इस कंटेंस्टंट को सबके सामने कह दिया शट अप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख