shiv chalisa

सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी आई सामने, गायब मिले आखिरी के 3 पन्ने

Webdunia
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (16:17 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से हर दिन इस मामले में कोई न कोई नई और चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। इस मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली हैं। इसी बीच सुशांत की पर्सनल डायरी सामने आई है। हालांकि डायरी के कुछ पन्ने फटे हुए हैं।

 
सुशांत सिंह राजपूत को डायरी लिखने की आदत थी। सुशांत की डायरी को उनके आत्महत्या केस में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि हो सकता है कि उसके जरिए पता चल पाए कि सुशांत के मन में चल क्या रहा था जो उन्होंने ये फैसला लिया। 

ALSO READ: जानें, क्‍या-क्या होता है अमिताभ बच्चन के फैमिली Whatsapp group में?
 
खबरों के अनुसार सुशांत की डायरी के कुछ जरूरी पन्ने फाड़कर सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई है। हालांकि सुशांत के दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने इस बारे में कहा कि सुशांत को जब अपने द्वारा लिखी कोई बात पसंद नहीं आती थी तो वह पन्ने फाड़ देते थे।
 
सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कहा कि इस डायरी में कई अहम जानकारियां हो सकती है। चाहे ये सुसाइड है या मर्डर, लेकिन इस डायरी से पता चल सकता था कि सुशांत के दिमाग में क्या चल रहा था। बता दें सुशांत की डायरी से 3 पन्नों के फटने की जानकारी मिल रही है।
 
बता दें कि सीबीआई ने गुरुवार को रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें इंद्रजीत चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, रिया चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैम्युअल मिरांडा, श्रुति मोदी के नाम शामिल हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुरानी दोस्ती और नए पावर के बीच दिखेगी जंग

'संकल्प' की शूटिंग के दौरान कुब्रा सैत ने नाना पाटेकर से सीखे एक्टिंग के गुर, बताया अद्वितीय

ऑस्कर के मंच पर 10 साल बाद लौटेंगी प्रियंका चोपड़ा, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर

जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर पेड्डी मेकर्स का खास तोहफा, BTS वीडियो में दिखी एक्ट्रेस की बेमिसाल परफॉर्मेंस की झलक

अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी की शादी को 15 साल पूरे, पुष्पा स्टार ने पत्नी के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख