Biodata Maker

29 साल पहले सुष्मिता सेन बनीं थी भारत की पहली मिस यूनिवर्स, लिखा स्पेशल नोट

WD Entertainment Desk
रविवार, 21 मई 2023 (12:24 IST)
Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आज ही दिन के 21 मई 1994 में 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इस प्रतियोगिता में 77 देशों से प्रतियोगी शामिल हुए थे। लेकिन यह ताज सुष्मिता सेन के सिर सजा था। सुष्मिता भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं। 

 
सुष्मिता सेन ने इस खास दिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर एक स्पेशल नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने अपनी मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है। क्लोजअप फोटो में सुष्मिता ने कैमरे की तरफ देखते हुए अपने हाथों को अपने चेहरे के दोनों ओर रखा हुआ है।
 
इसके साथ सुष्मिता ने लिखा, यह फोटो ठीक 29 साल पुरानी है, जिसे महान शख्स और फोटोग्राफर प्रबुद्ध दासगुप्ता ने शूट किया है। उन्होंने मुझे 18 साल की उम्र में खूबसूरती से कैद किया है। एक मुस्कान के साथ उन्होंने कहा, आपको एहसास हुआ। मैं अब तक की पहली मिस यूनिवर्स हूं... मैंने गर्व से कहा। ये वास्तव में भारत की पहली मिस यूनिवर्स है।
 
उन्होंने लिखा, अपनी मातृभूमि के लिए प्रतिनिधित्व करने और जीतने का सौभाग्य इतना गहरा सम्मान है, यह मुझे आज भी खुशी के आंसू बहाता है। 29 साल बाद भी मैं इस दिन को बहुत गर्व के साथ मनाती हूं और याद करती हूं क्योंकि इतिहास गवाह है, भारत ने 21 मई 1994 को मनीला फिलीपींस में पहली बार मिस यूनिवर्स जीता था। प्यार, अच्छाई और सबसे खूबसूरत संदेशों के लिए आप सभी का धन्यवाद। 
 
सुष्मिता सेन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार वेब सीरीज 'आर्या 2' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही आर्या 3 में दिखेंगी। इसके अलावा सुष्मिता एक और वेब सीरीज 'ताली' में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Dhurandhar Trailer: भारत के गुप्त मिशन की रोमांचक झलक, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे तीखा अवतार

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख