बढ़ते कोरोना मामले को लेकर स्वरा भास्कर बोलीं- भारत को नए प्रधानमंत्री की जरूरत

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (11:45 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा अक्सर पीएम मोदी पर भी निशाना साधती रहती हैं। वहीं अब कोरोना संकट बढ़ते देख स्वरा एक बार मोदी सरकार पर बिफरती नजर आईं।
 
स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर भड़कते हुए कहा कि अब भारत को नए प्रधानमंत्री की जरूरत है। कोरोना से लड़ने के कड़े इंतजाम न होने, ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों में बेड की कमी की बड़ी समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है।
 
स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, भारत को अब नए प्रधानमंत्री की जरूरत है। भारतीय अपने प्रियजनों को सांस के लिए हांफते हुए नहीं देखना चाहते हैं।
 
स्वरा ने यह ट्वीट शेखर गुप्ता के ट्वीट पर किया था। शेखर गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा था, मोदी को नई टीम की जरूरत है। अगर पीएमओ चाहता है कि चलता रहे, बढ़ता रहे।
 
स्वरा के पोस्ट को देख कर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- चलो यथार्थवादी होकर बात करते हैं। क्या आपको लगता है कि वास्तव में कोई भी सत्ताधारी पार्टी इसे बेहतर तरीके से संभाल सकती है? मैं मौजूदा स्थिति को नजरअंदाज करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, लेकिन भारत का चिकित्सा ढांचा दशकों से ऐसा ही है। देश तब भी खराब स्थिति में था जब हमारे पास अलग-अलग पीएम थे। बदलाव करने में समय लगता है।
 
स्वरा भास्कर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म 'चार यार' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में स्वरा के साथ शिखा तल्सानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा नजर आएंगी। स्वरा भास्कर ने रांझणा, तनु वेड्स मनु, निल बटे सन्नाटा और वीरे दी वेडिंग जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सलमान खान को भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बारे में यह बात सबसे आखिर में पता चली

करण जौहर की फिल्म में टाइगर श्रॉफ पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखेंगे

हमारे बारह फिल्म ने कान फिल्म समारोह में अपने अलग कंटेंट के कारण तारीफ बटोरी

अक्षय कुमार बने फ्लॉप कुमार: ऐसी ही फिल्में करते रहे तो करियर पर लग जाएगा फुलस्टॉप

गुम है किसी के प्यार की एक्ट्रेस Ayesha Singhके चेहरे का हुआ बुरा हाल, लेटेस्ट फोटो में पहचानना हुआ मुश्किल

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख