‍अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आगे आईं तापसी पन्नू, बोलीं- सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो जिसे मैं जानती हूं...

Webdunia
रविवार, 20 सितम्बर 2020 (14:04 IST)
बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों मुश्किल में घिर गए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगा दिए हैं। जिसके बाद फिल्म निर्देशक सवालों के घेरे में हैं। कुछ लोग अनुराग कश्यप के समर्थन में आगे भी आए हैं।

 
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आगे आई हैं। तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप बेहद अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ 2 फिल्में भी की है। अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगते ही एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपने दोस्त को सपोर्ट किया है। 
 
तापसी पन्नू ने लिखा है, ‘तुम, मेरे दोस्त, सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो जिसे मैं जानती हूं। जल्दी ही आपके साथ फिल्म सेट पर मिलती हूं जहां आप अपनी कला के जरिए आप बता पाएं कि आपके जरिए बनाई गई दुनिया में महिलाएं कितनी शक्तिशाली और जरुरी होती है।
 
बता दें कि अनुराग कश्यप के साथ तापसी पन्नू ने ‘मनमर्जियां’ औऱ ‘सांड की आंख’ जैसी फिल्में दी है। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी और तापसी पन्नू पहले भी कई दफा निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप को सपोर्ट करती दिखी हैं। तापसी पन्नू के इस तरह अनुराग कश्यप के समर्थन को लेकर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उल्टे उनपर ही निशाना साधने में लगे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

राहुल मिश्रा के स्प्रिंग/समर 2026 डेब्यू में नोरा फतेही ने ज़बरदस्त ग्लोबल ग्लैमर का तड़का लगाया, टिकी सबकी निगाहें

Bigg boss 19 : घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, सोशल मीडिया पर हैं लाखों की फैन फॉलोइंग

रूमानी फिल्मों के जरिए यश चोपड़ा ने दर्शकों के बीच बनाई खास पहचान

व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में जाह्नवी कपूर का सुपर बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

वॉटरफ्रंट इंडी फिल्म फेस्टिवल का कर्टेन रेझर इवेंट रहा हिट, सिनेमा से बदलाव की ताकत पर जोर

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख