rashifal-2026

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बना मोस्ट सर्च शो ऑफ 2020, बिग बॉस को दी मात

Webdunia
गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (11:44 IST)
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 12 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। हर साल के साथ इस शो के चाहने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 2020 में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

 
याहू ने सबसे ज्यादा सर्च किए गए फिल्म्स और टीवी शो 2020 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सब टीवी के कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने पहला स्थान हासिल किया है। जिसने सभी बॉलीवुड फिल्मों को भी मात दे दी। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' और हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'मिर्जापुर' भी पीछे रह गई है।

ALSO READ: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के डेफिनेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धोखाधड़ी का लगा आरोप
 
इस साल 90 के दशक में प्रसारित होने वाले पौराणिक शो 'रामायण' और 'महाभारत' को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। बता दें कि लॉकडाउन में 90 के दशक के कई शोज दोबारा शुरु किए गए थे। जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इन्हीं में ये दोनों शोज भी रहे।
 
इस लिस्ट में जहां एक ओर पहले स्थान पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है। वहीं, दूसरे स्थान पर 'महाभारत', तीसरे पर दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा', चौथे पर 'रामायण' है। पांचवे पर 'द कपिल शर्मा शो', छठे पर फिल्म 'बागी 3', सातवें पर रियलिटी शो 'बिग बॉस', आठवें पर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D', नौवें पर फिल्म 'शकुंतला देवी' और दसवें पर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' है।
 
हाल ही में याहू ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले अभिनेता, अभिनेत्री और व्यक्तियों की भी लिस्ट जारी की है। जिनमें सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पहले स्थान पर हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धुरंधर में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए फैंस, मिल रहा है जबरदस्त रिएक्शन

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान का खुलासा, शुरू किया 'किक 2' पर काम

Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ, साथ में किया डांस

वेब सीरीज 'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का दिलचस्प लुक, इस दिन होगी रिलीज

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख