11 साल की उम्र में तब्बू ने रख दिया था एक्टिंग की दुनिया में कदम, दो बार नेशनल अवॉर्ड से हो चुकी हैं सम्मानित

WD Entertainment Desk
सोमवार, 4 नवंबर 2024 (16:06 IST)
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तब्बू 53 वर्ष की हो गई हैं। 4 नवंबर 1971 को जन्मीं तब्बू के पिता जमाल अली हाशमी और मां रिजवाना है। तब्बू के पिता पाकिस्तान के एक अभिनेता थे। उनकी मां एक स्कूल अध्यापिका थीं एवं उनके नाना-नानी, जो एक स्कूल चलाते थे, सेवा-निवृत्त प्राध्यापक थे। 

तब्बू के नाना, मोहम्मद एहसान, अंकगणित के प्राध्यापक थे और नानी अंग्रेजी साहित्य की प्राध्यापिका थीं। तब्बू ने अपनी पढ़ाई हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल में की। वह 1983 में मुंबई आ गईं और सेंट जेवियर्स कॉलेज में दो साल तक पढ़ाई की। वह शबाना आज़मी, तन्वी आज़मी और बाबा आज़मी की भतीजी और अभिनेत्री फराह नाज की छोटी बहन हैं।
 
बाल कलाकार के तौर पर तब्बू ने 11 साल की उम्र में वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म 'बाजार' और 14 साल की उम्र में वर्ष 1985 में प्रदर्शित फिल्म 'हम नौजवान' में देव आनंद की बेटी की भूमिका निभाई थी, लेकिन विजयपथ (1994) से उन्हें असली पहचान मिली और इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। 
 
तब्बू को दो बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला। खूबसूरती हो या धन-दौलत तब्बू हर मामले में किसी से कम नहीं है। तब्बू को माचिस और चांदनी बार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उनकी अदाकारी को बार-बार सराहा गया, जो उनके सिनेमा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
 
बॉलीवुड के अलावा तब्बू ने हॉलीवुड में भी पहचान बनाई। 'द नेमसेक' और 'लाइफ ऑफ पाई' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर में प्रशंसा पाई। तब्बू को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले हैं। उन्हें फिल्म माचिस और चांदनी बार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
 
साल 2011 में तब्बू को चौथे सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। अपनी फिल्मों एवं भूमिकाओं के मामले में काफी चुनिन्दा मानी जाने वाली तब्बू का कहना है कि 'मैं वही फिल्में करती हूं, जो मुझे भावुक बना दे एवं सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि फिल्म की यूनिट एवं निर्देशक मुझे प्रभावित करने चाहिए।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख