तैमूर अली खान ने देखी पहली बार हिन्दी फिल्म, 'भूल भुलैया 2' देखकर दिया ऐसा रिएक्शन

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (15:18 IST)
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। तैमूर अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। तैमूर अब साढ़े पांच साल के हो चुके हैं। हाल ही में करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि पांच साल के तैमूर ने पहली बार कोई बॉलीवुड फिल्म देखी है।

 
तैमूर ने अपनी मां और पिता की नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन की फिल्म पहली बार देखी है। करीना ने बताया‍ कि तैमूर ने भूल भुलैया 2 देखी और उसे पसंद किया। अपने बड़े बेटे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'उसने भूल भुलैया 2 देखी और उसे बहुत पसंद आई। वह वास्तव में उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। वह फिल्म देखने के लिए सैफ के साथ गए और उन्हें यह पसंद आया।
 
करीना कपूर ने यह भी खुलासा किया कि नन्हें तैमूर को हॉरर फिल्में देखना पसंद है। बार-बार तैमूर उनके पास आकर उनसे कहानियां सुनाने के लिए कहते हैं।
 
भूल भुलैया 2 को रिलीज हुए तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म के लिए प्यार और प्रशंसा जीतना बंद नहीं किया है। फिल्म जनता के बीच एक बड़ी हिट थी, खासकर बच्चों और परिवार के दर्शकों के लिए कार्तिक की अपील के कारण।
 
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 ने कई रिकॉर्ड तोड़े, नेटफ्लिक्स पर विश्व स्तर पर ट्रेंड करने से लेकर दुनिया भर में 260 करोड़ का कलेक्शन करने तक, अभिनेता ने साल की सबसे बड़ी ओपनिंग भी दी, जिससे बॉलीवुड को बहुत राहत मिली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ रहे जेठालाल? असित मोदी ने बताई दिलीप जोशी के गायब होने की वजह

KGF और सलार नहीं, मेकर्स ने कांतारा को बताया अपनी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म, जानिए वजह

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख