Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करीना कपूर से मिलने शूटिंग सेट पर पहुंचे तैमूर अली खान, वायरल हो रही यह क्यूट तस्वीर

हमें फॉलो करें करीना कपूर से मिलने शूटिंग सेट पर पहुंचे तैमूर अली खान, वायरल हो रही यह क्यूट तस्वीर
सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग अभी से किसी स्टार से कम नहीं है। तैमूर जहां कहीं भी जाते हैं चर्चा बटोरने में कामयाब रहते हैं। सैफ और करीना अपना शूटिंग शेड्यूल इस तरह से रखते हैं जिससे दोनों में से कोई एक हमेशा तैमूर के साथ रहे।


तैमूर की मम्मी करीना कपूर इन दिनों डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' में बतौर जज नजर आ रही हैं। करीना पिछले दिनों ही लंदन से लौटी हैं और अपने बाकी प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गई हैं। ऐसे में उनके लिए अपने बेटे के लिए टाइम निकालना थोड़ा मुश्किल हो रहा हैं, जिसके चलते तैमूर खुद अपनी मम्मी से मिलने शूटिंग सेट पर पहुंच गए। 
 
करीना कपूर से मिलने डांस इंडिया डांस के सेट पर पहुंचे तैमूर अली खान की तस्वीर एक्ट्रेस के मेकअप आर्ट‍िस्ट मिकी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
मिकी ने करीना की गोद में बैठे तैमूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सेट पर आया आज सबसे क्यूटेस्ट विजिटर।' तस्वीर में करीना इंडियन अटायर में नजर आ रही हैं। उनकी गोद में तैमूर अली खान बैठे हैं। फैंस करीना और तैमूर की इस क्यूज तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
 
करीना कपूर हाल ही में लंदन से लौटीं हैं। लंदन में सैफ अली खान की शूटिंग की वजह से करीना कपूर खान और तैमूर दोनों ही सैफ संग लंदन में थे। करीना कपूर जल्द ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और कियारा के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' दिखेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्मों से वक्त निकाल मां के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए अक्षय कुमार, शेयर किया वीडियो