थलपति विजय की 'लियो' का ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड, सिनेमाघर में कर दी तोड़फोड

WD Entertainment Desk
शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (17:17 IST)
Thalapathy Vijays fans damage theatre : साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लियो' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। ट्रेलर में थलपति विजय जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में दो स्टार्स को आपस में भिड़ते देख फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई हो गया है।
 
'लियो' का ट्रेलर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। थलपति विजय के कुछ फैंस 'लियो' का ट्रेलर देखकर इतने एक्साइटेड हो गए कि उन्होंने थिएटर में ही तोड़फोड मचा दी। सोशल मीडिया पर फैंस की इस हुडदंग के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 
 
दरअसल, 'लियो' का ट्रेलर बीते दिन सिनेमाघरों में दिखाया गया। ट्रेलर को देखने के बाद चेन्नई के रोहिणी सिनेमा में कुछ फैंस ने जमकर हुडदंग मचाया और थिएटर की सारी सीटें तोड़ दी।  फैंस की इस करतूत की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि 'लियो' का ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने अपना उत्साह दिखाने के लिए तोड़फोड़ मचा दी। सोशल मीडिया पर इन फैंस की जमकर आलोचना हो रही है। 
 
बता दें कि 'लियो' एक तमिल फिल्म है। इसे हिंदी के साथ-साथ और भी कई भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म का ‍निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। ये फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख