'द केरल स्टोरी' के मेकर्स ने लिया यू-टर्न, 32 हजार नहीं सिर्फ तीन महिलाओं की है कहानी!

WD Entertainment Desk
बुधवार, 3 मई 2023 (11:50 IST)
  • मेकर्स ने फिल्म के इंट्रो टेक्स्ट में किया बदलाव
  • कई राजनीतिक पार्टियां कर रही है फिल्म का विरोध
  • महिलाओं का धर्म परिवर्तन करने पर आधारित है फिल्म 
the kerala story controversy : फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर जमकर विवाद मचा हुआ है। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के टीजर में कहा गया था कि यह फिल्म केरल राज्य से 32 हजार महिलाओं के लापता होने के पीछे की घटनाओं पर आधारित है। इन लापता महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराकर आतंकवाद की राह में लगाया गया है। जिसके बाद से कई राजनीतिक पार्टियां इस फिल्म का विरोध कर रही हैं। 
 
वहीं अब फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच मेकर्स ने 'द केरल स्टोरी' का एक नया टीजर रिलीज करके यू-टर्न ले लिया है। इस टीजर में फिल्म के इंट्रो का टेक्सट बदला हुआ है। इससे पहले टेक्स्ट में लिखा था कि केरल से 32 हजार महिलाएं गुमशुदा हुई हैं। 
 
अब 'द केरल स्टोरी' के इंट्रो टेक्सट में 32 हजार से तीन कर दिया गया है। कहा गया है कि तीन महिलाओं का ब्रेनवॉश करने के बाद धर्म परिवर्तन किया गया और उन्हें भारत और विदेशों में आतंकी मिशन पर भेजा गया। 
 
वहीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्‍म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) ने 'द केरल स्टोरी' को लेकर बचे बवाल के बीच फिल्म पर जमकर कैंची चलाई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से दस कंट्रोवर्शिर्य सीन हटवा दिए है। वहीं कई डायलॉग्स में भी बदलाव करने के लिए कहा है। CBFC ने फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होने की अनुमति दी है। 
 
फिल्म 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा एक मलयाली नर्स फातिमा बी के किरदार में नजर आने वाली हैं। वह आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल हो जाती हैं। फिल्म 'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

युध्रा के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने की कड़ी मेहनत, 20 किलो वजन किया कम

कभी ट्रेन में गाने गाते थे आयुष्मान खुराना, डेब्यू फिल्म के लिए मिला था अवॉर्ड

शबाना आजमी के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे, IFFSA टोरंटो 2024 में दिग्गज एक्ट्रेस को किया जाएगा सम्मानित

ईद 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर!

सिनेमाघरों में दोबारा लौटी तुम्बाड ने तोड़े रिकॉर्ड, सोहम शाह ने किया तुम्बाड 2 का ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख