Hanuman Chalisa

गणित में कमजोर और बन गए रामानुजन

Webdunia
देव पटेल 'द मैन हू न्यू इंफिनिटी' में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का रोल करते नजर आएंगे। देव की फिल्म के लिए काफी प्रशंसा हो रही है परंतु बहुत कम लोगों को पता होगा कि देव का गणित कमजोर है! 
इस बात को देव ने फिल्म की शूटिंग के दौरान भी माना। फिल्म के निर्माता ने देव के लिए कठिन गणित सूत्रों को सरल करने के लिए एक गणितज्ञ केन की मदद ली। देव ने माना कि केन ओनो की मदद के बावजूद, उन्हें अधिकतर सूत्र समझ नहीं आए। उन्हें नहीं समझ आता था कि उन्हें क्या समझाने की कोशिश की जा रही है। उन्हें अपनी गणित में कमी को छुपाने के लिए बहुत सारा अभिनय करना पड़ा। 
 
केन ओनो एक जपानी-अमेरिकन गणितज्ञ हैं जिन्हें नंबर थ्योरी खासतौर पर इंटीजर पार्टीशन, मोड्युलर फॉर्म्स में खास महारत हासिल है जैसा कि श्रीनिवास रामानुजन को थी। 
 
केन ओनो कहते हैं, "मैं इस प्रोजेक्ट में शामिल हुआ क्योंकि उन्हें उनका गणित सही चाहिए था। मैं कुछ समझ पाता इससे पहले ही मैं इंग्लैंड में सेट पर पहुंच गया और कई चीजों में मदद करने लगा। किसी को यह समझना कि गणितज्ञ होना क्या होता है मुश्किल काम है। फिल्म में जब देव पटेल यानी रामानुजन एक मुश्किल गणित सूत्र को ब्लैकबोर्ड पर पूरा करते हैं और कोई भी देख सकता था कि उन्होंने बहुत कम समय में यह कर लिया। मुझे ऐसा सूत्र चुनना था जो उन्हें आराम से याद हो सके और जिसे वे सीक्वेंस में पूरा कर पाएं।" 
 
एडवर्ड आर प्रेसमैन/ एनिमस फिल्म्स प्रोडक्शन के साथ कयेने पेपर प्रोडक्शंस की फिल्म 'द मैन हू न्यू इंफिनिटी' 29 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी। फिल्म में देव पटेल, जेरेमी आयरोंस, देविका भिसे, स्टेफन फ्राय, टॉबी जॉंस और अरूंधती नाग की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'नागाबंधम' का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया!

'सिस्टम' बनी प्राइम वीडियो पर हफ्ते की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश फिल्म, जानें फिल्ममेकर ने क्या कहा

भारत भाग्य विधाता: 26/11 के रियल हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं कंगना रनौट, नर्स के रूप में पहला लुक आउट

मास्टर शेफ इंडिया विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर कर मांगी दुआएं

ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, 'मातृभूमि' का दर्द भरा गाना 'मैं हूं' रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान