टीवी शो 'श्रीमद रामायण' की टीम ने किए भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के दर्शन

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (16:12 IST)
Show Shrimad Ramayan: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर जल्द ही नया शो 'श्रीमद रामायण' शुरू होने जा रहा है। हाल ही में इस सीरियल की टीम ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या की तीर्थयात्रा शुरू की, जो उनकी रचनात्मक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पल है।
 
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के बिज़नेस हेड, नीरज व्यास ने बताया, अयोध्या की हमारी यात्रा भगवान राम की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम आज की दुनिया में उनकी प्रासंगिकता पर ज़ोर देते हुए, उनके कालातीत आदर्शों और शिक्षाओं को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित हैं।
 
स्वास्तिक प्रोडक्शंस के संस्थापक और 'श्रीमद रामायण' के निर्माता, सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने बताया, अयोध्या की हमारी यात्रा से हमारे शो में वास्तविक गहराई आएगी, और इस तरह यह यात्रा इस प्रतिष्ठित शहर की ऐतिहासिक अनुगूंज से भर गई है, जिससे 'श्रीमद रामायण' की कहानी भी विकसित होगी।
 
मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम का किरदार निभा रहे सुजय रेउ ने बताया, अयोध्या की तीर्थयात्रा परिवर्तनकारी रही है। इसने भगवान राम को लेकर मेरी समझ और निरूपण को बढ़ाया है, और उनके किरदार को अधिक निष्ठा और गहराई से निभाने की मेरी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत किया है।
 
माता सीता की भूमिका निभाने वाली प्राची बंसल ने कहा, अयोध्या को प्रत्यक्ष तौर पर अनुभव करना दिव्य अनुभूति थी। इस तरह से मैं माता सीता की शक्ति और शोभा को समझने के करीब पहुंची हूं।
 
लक्ष्मण का किरदार निभा रहे, बसंत भट्ट ने बताया ,अयोध्या के जीवंत एहसास ने मुझे लक्ष्मण की भक्ति और निष्ठा को लेकर एक नया दृष्टिकोण दिया। यह अनुभव मेरी भूमिका के लिए मार्गदर्शक रहा है। भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे निर्भय वाधवा ने कहा,अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा स्फूर्तिदायक थी। इसने मुझे हनुमान की अटूट भक्ति और समर्पण की विशालता का एहसास कराया।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख