'द व्हाइट टाइगर' बनी नेटफ्लिक्स पर दुनिया की नंबर 1 फिल्म, प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर की खुशी

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (17:28 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। द व्हाइट टाइगर को लोगों का इतना प्यार मिला की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर पूरी दुनिया की नंबर 1 फिल्म बन गई।

 
26 जनवरी के दिन नटफ्लिक्स पर देखे जाने वाली फिल्मों में 'द व्हाइट टाइगर' टॉप पर रही। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की सफलता पर अपनी खुशी को व्यक्त करने से नहीं रोक पाई। इस फिल्म को उपलब्धि मिलने पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फैंस से अपनी खुशी व्यक्त की है।

प्रियंका ने नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय फिल्मों की नवीनतम रैंकिंग अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। इसमें 'द व्हाइट टाइगर' की रैंकिंग सर्वोच्च थी। प्रियंका ने लिखा, 'यह देखते हुए बहुत उत्साहित हूं कि #TheWhiteTigerNetflix दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर नंबर एक फिल्म बन गई है। समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मुझे देखते रहें और मुझे बताएं कि आप क्या सोचते हैं।
 
'द व्हाइट टाइगर' का निर्देशन रामिन बहारानी ने किया है और यह अरविंद अडिगा के उपन्यास पर आधारित है। इस उपन्यास के लिए अरविंद को 'मैन बुकर' पुरस्कार मिल चुका है। इस फिल्म में आदर्श गौरव लीड रोल में हैं, जबकि सहायक कलाकार के रूप में प्रियंका और राजकुमार राव हैं। प्रियंका ने इस फिल्म का सह-निर्माण भी किया है।
 
'द व्हाइट टाइगर' एक गरीब लड़के बलराम (आदर्श गौरव) की कहानी है जो पैसे कमाने के लिए अशोक (राजकुमार राव) और पिंकी (प्रियंका चौपड़ा) का ड्राइवर बन जाता है। इसके बाद वह अपने अपमान का बदला लेने और अमीर बनने का सपना पूरा करने के लिए राजकुमार राव का मर्डर कर देता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

निमृत कौर से लेकर शिल्पा शिंदे तक, खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे ये सेलेब्स

Cannes 2024 में कियारा आडवाणी ने दूसरे दिन किया मरमेड स्टाइल गाउन पहनकर वॉक, इस वजह से हुईं ट्रोल

तंगहाली के दिनों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेचा धनिया, सिक्योरिटी की नौकरी से भी निकाला

Gullak सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, चौथे सीजन तक पहुंचने वाली बनीं पहली बड़ी वेब सीरीज

महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले शाहरुख खान ने की लोगों से वोट देने की अपील

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख