Hanuman Chalisa

टाइगर श्रॉफ क्यों हो गए थे डिप्रेशन का शिकार?

Webdunia
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। वे सम्पन्न परिवार से हैं। उन्हें बिना संघर्ष किए पहली फिल्म भी मिल गई। तीन फिल्में उनकी अब तक प्रदर्शित हुई हैं जिसमें से दो हिट रही हैं। ऐसे में खबर आए कि टाइगर श्रॉफ डिप्रेशन का शिकार हो गए थे तो हैरान होना स्वाभाविक है। लगभग एक महीने तक टाइगर अवसाद में रहे और इससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। किसी तरह टाइगर डिप्रेशन से बाहर आए। 
क्यों हुआ था डिप्रेशन... अगले पेज पर

टाइगर के डिप्रेशन की वजह थी फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' का बॉक्स ऑफिस पर असफल हो जाना। अपनी पहली दो फिल्मों, हीरोपंती और बागी, के जरिये टाइगर ने सफलता का स्वाद चखा था। पहली बार उनका सामना असफलता से हुआ। एक अखबार से बात करते हुए टाइगर ने कहा कि 'ए फ्लाइंग जट्ट' की असफलता पर वे विश्वास नहीं कर पाए। इस फिल्म के लिए उन्होंने खूब मेहनत की थी और उन्हें समझ नहीं आया कि दर्शकों को फिल्म क्यों पसंद नहीं आई। बॉलीवुड की अनिश्चितता ने उन्हें अवसाद के घेरे में ले लिया था। एक महीने तक टाइगर परेशान रहे। बाद में उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू की और धीरे-धीरे डिप्रेशन से बाहर आए। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

'बलम पिचकारी' से लेकर 'बेशरम रंग' तक, क्यों दीपिका पादुकोण हैं होली सॉन्ग्स की क्वीन?

भारत की साझा संस्कृति का उत्सव बनी रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा की शादी, 23 शहरों में बांटी गई मिठाइयां

गांव में फिर मचेगा लॉटरी का शोर, परेश रावल ने कंफर्म किया 'मालामाल वीकली' का सीक्वल

युद्ध के बीच UAE में फंसीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, मिसाइल हमलों के बीच शेयर किया डरावना अनुभव

ओटीटी लवर्स के लिए खास होगा मार्च 2026, ये वेब सीरीज और फिल्में होने जा रही रिलीज, देखिए लिस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख