Hanuman Chalisa

टाइगर श्रॉफ से वर्जिनिटी को लेकर पूछा सवाल, एक्टर बोले- सलमान खान की तरह...

Webdunia
सोमवार, 2 अगस्त 2021 (17:57 IST)
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपने चैट शो 'पिंच' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ है। उनके इस शो में कई सेलेब्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर बड़े खुलासे करते नजर आते हैं।

 
अरबाज खान के शो 'पिंच' में मशहूर हस्तियां ट्रोल्स, साइबर-बदमाशी का सामना करने और उनके मुकाबला करने के तंत्र के बारे में बात करती है। इस शो में जल्द ही बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो का टीजर सामने आया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ ट्रोर्ल्स और हेटर्स के बारे में अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। 
 
शो के दौरान टाइगर श्रॉफ ने यूजर्स द्वारा पूछे गए वर्जिनिटी के सवाल का भी दिलचस्प जवाब दिया। ये सवाल टाइगर श्रॉफ के फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए पूछे थे। एक फैन जानना चाहता था कि टाइगर श्रॉफ वर्जिन हैं या नहीं? 
 
एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, 'देखो मैं सलमान भाईजान की तरह वर्जिन हूं।' गौरतलब है कि सलमान खान ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कहा था कि वो वर्जिन हैं। 
 
शो के प्रोमो में टाइगर श्रॉफ उनके करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें हेट कमेंट्स देते थे। टाइगर ने कहा, मेरी फिल्म की रिलीज से पहले मुझे बहुत ट्रोल किया जाता था। लोग मेरे लुक्स को लेकर मजाक उड़ाते थे। वो बोलते थे ये हीरो है या हीरोइन है? लोगों ने कहा ये तो जग्गू दादा का बेटा नहीं लगता।
 
बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप की खबरें हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। दोनों साथ में कई बार स्पॉट होते रहते हैं, हालांकि टाइगर या दिशा ने अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। टाइगर जल्द ही हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

‘डॉन 3’ को लेकर उठे विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख