Hanuman Chalisa

ओपनिंग डे कलेक्शन... बाहुबली से आगे निकलना ट्यूबलाइट के लिए मुश्किल

Webdunia
बाहुबली ने जो रिकॉर्ड बनाए हैं उससे आगे निकल पाना किसी भी फिल्म के लिए अत्यंत मुश्किल है। इस वर्ष के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात की जाए तो बाहुबली ने 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर कीर्तिमान स्थापित किया है जिसे तोड़ पाना 'ट्यूबलाइट' के बस की बात नहीं है। 
 
बाहुबली जिस दिन रिलीज हुई थी वो वर्किंग डे था और इसके बावजूद फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार्स को छुट्टी का सहारा चाहिए। उनकी फिल्म छुट्टी या बड़े त्योहार के दिन प्रदर्शित होकर ही बाहुबली के 41 करोड़ रुपये के आंकड़े से आगे निकल सकती है। 
 
ट्यूबलाइट 23 जून को प्रदर्शित हो रही है और उस दिन कोई छुट्टी नहीं है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग करेगी, इस पर किसी को शक नहीं है, लेकिन 41 करोड़ का आंकड़ा छू पाना फिल्म के लिए संभव नहीं है। रितिक रोशन की काबिल और शाहरुख खान की रईस एक ही दिन प्रदर्शित हुई थी। दो सुपरस्टार्स की दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन पहले दिन 30.85 करोड़ रुपये था। 
 
जहां तक ट्यूबलाइट का सवाल है तो इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 30 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। हां, रविवार और ईद के दिन फिल्म ऐतिहासिक कामयाबी हासिल कर सकती है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अपराजितो' फेम बंगाली निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर गई जान

अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख