रेप केस में आशीष कपूर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

WD Entertainment Desk
शनिवार, 6 सितम्बर 2025 (17:02 IST)
फेमस टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुके एक्टर आशीष कपूर को बीते दिनों रेप केस के आरोप में पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब इस मामले में आशीष कपूर की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
 
आशीष कपूर का दिल्ली के एम्स अस्पताल में मेडिकल पोटेंसी टेस्ट भी कराया गया है। यह जांच रिपोर्ट कथित रेप मामले में महत्वपूर्ण सबूत के रूप में काम करेगी।यह टेस्ट पुलिस तब करवाती है, जब आरोपी खुद को नपुंसक बताकर बचने की कोशिश करता है। 
 
क्या है मामला 
पुलिस के अनुसार, आशीष कपूर की महिला से जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों दोस्त बने और फिर पार्टी की योजना बनाई गई, जिसमें पीड़िता भी शामिल थी। पीड़िता ने 11 अगस्त को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें शुरुआत में आरोप लगाया गया था कि आशीष कपूर, उनके दोस्त और दो अज्ञात पुरुषों ने मिलकर उनका रेप किया है। वहीं, एक महिला ने उनके साथ मारपीट भी की।
 
हालांकि, बाद में पीड़िता ने अपना बयान बदलकर कहा कि सिर्फ आशीष कपूर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि घटना की वीडियोग्राफी हुई थी, लेकिन पुलिस को अभी तक ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। अधिकारियों ने बताया कि पहले यह मामला गैंगरेप में दर्ज किया गया था, लेकिन अब इसे केवल रेप के आरोप में बदला जाएगा।
 
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान से पता चलता है कि पार्टी के दौरान आशीष कपूर और महिला एक साथ वॉशरूम में गए थे। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो कपूर के दोस्त और अन्य मेहमान दरवाजा खटखटाने लगे। जबकि आशीष कपूर के दोस्त की पत्नी ने ही पीसीआर कॉल की थी।
 
बता दें कि आशीष कपूर टीवी इंडस्ट्री के जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम ‍किया है। उन्होंने कुर्बान, टेबल नंबर 21 और इनकार जैसी फिल्में काम किया है। आशीष को सीरियल 'देखा एक ख्वाब' से लोकप्रियता मिली थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैड्स ऑफ बॉलीवुड से सिंगिंग डेब्यू भी कर रहे आर्यन खान, पिता शाहरुख ने किया दिलजीत दोसांझ का शुक्रिया

Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद पर भड़के कुमार सानू के बेटे, बोले- शादीशुदा मर्दों के साथ या जो भी हाथ लगा...

विवेज रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स की कोलकाता में इस दिन होगी पहली स्क्रीनिंग

37 साल के फेमस चायनीज एक्टर यू मेंगलोंग की मौत, बिल्डिंग से गिरकर गई जान

आनंद एल राय से इम्तियाज अली तक, इन निर्देशकों ने बॉलीवुड में बदल दी प्रेम कहानियों की परिभाषा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख