टीवी की पहली महिला अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट का निधन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया शोक

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (13:19 IST)
Photo - Twitter
टीवी की पहली महिला अभिनेत्री और गोल्डन गर्ल के नामसे मशहूर बेट्टी व्हाइट का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। 'द गोल्डन गर्ल्स' और 'द मैरी टायलर मूर शो' में अभिनय कर बेट्टी व्हाइट ने अमेरिकी टेलीविजन में दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाई थीं।

 
टीवी के इतिहास में बेट्टी व्हाइट सबसे अधिक वक्त तक काम करने वाली एक्ट्रेस थीं। उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक अमेरिकी टेलीविजन पर काम किया। बेट्टी व्हाइट के निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया है। 
 
बेट्टी व्हाइट ने 2011 में 'सैटरडे नाइट लाइव' की मेजबानी भी की। बेट्टी व्हाइट को 'द मैरी टायलर मूर' शो में उनके चरित्र के लिए दो बार एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बॉलीवुड 2021 की बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, सेक्सी एक्ट्रेस चुनिए, सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए क्लिक करें 
 
बेट्टी व्हाइट के नाम 115 एक्टिंग क्रेडिट्स भी हैं और द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल, लेडीज में, दैट 70 शो, बॉस्टन लीगल, हॉट इन क्लेवलैंड, के अलावा भी कई सारे शो का हिस्सा रहीं थीं। बेट्टी को कई सारे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
 
बेट्टी व्हाइट ने 2010 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सहित तीन स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड जीते, 2011 में उन्होंने अपनी एक किताब के ऑडियो संस्करण के लिए ग्रैमी जीता था। 
 

सम्बंधित जानकारी

दिशा पाटनी की तरह बला की खूबसूरत हैं उनकी बहन खुशबू, भारतीय सेना में रह चुकी हैं लेफ्टिनेंट

मैं डरा हुआ हूं, भाग नहीं रहा... गायब होने की खबरों के बीच रणवीर अल्लाहबादिया का पोस्ट

धूम धाम मूवी रिव्यू: हल्की-फुल्की और तनाव से दूर है यामी गौतम और प्रतीक की यह फिल्म

जिस फिल्म ने अक्षय कुमार को बनाया खिलाड़ी, अरबाज खान ने उसे कर दिया था रिजेक्ट

आशिकी 3 का टीजर हुआ रिलीज, साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला संग रोमांस करते दिखेंगे कार्तिक आर्यन

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख