Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस पार्टी की ज्वॉइन

हमें फॉलो करें टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस पार्टी की ज्वॉइन
, बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (17:46 IST)
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने एक्टिंग के बाद राजनीति में अपनी नई पारी शुरू कर दी है। काम्या पंजाबी ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली है। मुंबई कांग्रेस प्रेजिडेंट भाई जगताप, वर्किंग प्रेजिडेंट चरण सिंह सापरा और यूथ लीडर सूरज सिंह ठाकुर ने काम्या का पार्टी में स्वागत किया।

 
खबरों के अनुसार काम्या की हमेशा से राजनीति में आने की इच्छा रही थी। इससे पहले वे अपने काम और बिजी शेड्यूल की वजह से ऐसा नहीं कर सकी थीं। लेकिन अब उनका शो 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' बंद हो गया है। काम्या के पास अब राजनीति में आने के लिए वक्त है। इसलिए एक्ट्रेस ने ये मौका नहीं गंवाने की ठानी और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं।
 
काम्या पंजाबी राजनीति में आने के बाद भी एक्टिंग नहीं छोड़ेंगी। काम्या का कहना है कि एक्टिंग उनका पहला प्यार है। काम्या पंजाबी ने साल 2001 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दो दशक से भी लंबे करियर में काम्या ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। 
 
काम्या पंजाबी कहता है दिल, क्यूं होता है प्यार, पिया का घर, अस्तित्व: एक प्रेम कहानी, वो रहने वाली महलों की और बेइंतेहा जैसे कई टीवी शोज के अलावा बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्रग्स केस : आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज भी नहीं हो पाया फैसला, कल फिर होगी सुनवाई