शो अनुपमा का नया रोमांचक प्रोमो हुआ रिलीज, अनुपमा और अनुज की जिंदगी में आया नया मोड़

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (16:00 IST)
Anupamaa Promo: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'अनुपमा' ने जबरदस्त सफलता हासिल की है और दर्शकों से उसका लगातार प्रशंसा और सराहना हासिल करना जारी है। यह कहने बनता है कि अनुपमा का किरदार दर्शकों के दिल जीत रहा है और उसकी मजेदार कहानी टीआरपी चार्ट पर राज कर रही है। 
 
अनुपमा और अनुज के जीवन में आने वाले नए मोड़ और ड्रामे के साथ, यह शो दर्शकों को अपने टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखता है। हाल ही में शो के मेकर्स ने अनुपमा के लिए एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में अनुपमा और अनुज के जीवन में होने वाली घटनाओं पर रोशनी डाली गई है। 
 
प्रोमो में अनुज और अनुपमा के भावनात्मक संघर्षों को दिखाया गया है। प्रोमो में अनुज के नए और बदले हुए रूप को दिखाया गया है, साथ ही उम्र के इस पढ़ाव पर उसके सामने आने वाली चुनौतियों पर भी रोशनी डाली गई है। 
 
दूसरी तरफ अनुपमा, जिसने अपनी खुद की मुश्किलों का सामना किया है, वह अब अपने परिवार से दूर एक शेल्टर होम में स्वतंत्र रूप से रहती है। हालांकि अनुपमा प्रियजनों को मिलवाने वाली एक कड़ी है, लेकिन क्या वह अपना प्यार पा सकेगी? क्या ये दिल फिर से मिलेंगे? फैंस बेसब्री से MaAn के फिर से मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं।
 
'अनुपमा' एक हिंदी भाषा की टेलीविजन ड्रामा सीरीज़ है जो स्टारप्लस पर आती है। इसे राजन शाही और दीपा शाही ने डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का ट्रेलर रिलीज

रेप के आरोप में जेल में बंद जानी मास्टर को लगा बड़ा झटका, हाथ से निकला नेशनल अवॉर्ड

Actor Vinod khanna के जन्‍मदिन पर जानिए उनके बारे में 20 रोचक जानकारियां

अरविंद त्रिवेदी ने ठुकरा दिया था रामायण में रावण का रोल

पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने विनोद खन्ना, तान दी थी बंदूक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख