Festival Posters

दबिड़ी दिबिड़ी गाने में उर्वशी रौटेला और नंदमुरी बालकृष्ण के डांस स्टेप को लेकर मचा था बवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (12:36 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला हाल ही में साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के साथ फिल्म 'डाकू महाराज' में नजर आई थीं। इस फिल्म के गाने 'दबिड़ी दबिड़ी' को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। गाने में उर्वशी और नंदमुरी बालकृष्ण के डांस स्टेप को लेकर काफी लोगों ने नाराजगी जाहिर की था। 
 
गाने के डांस स्टेप को यूजर्स ने बेहद घटिया और वल्गर बताया था। अब हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत करते हुए उर्वशी रौटेला ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। गाने के हर शब्द और स्टेप को नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

उर्वशी ने कहा, जब मैं कोई फिल्म साइन करती हूं, तो मैं अपने निर्देशक पर भरोसा करती हूं और उस पर विश्वास करती हूं। जब कोई किरदार लिखा जाता है, तो वह कहानी का हिस्सा होता है। एक्टर के तौर पर, हम बहुत ज़्यादा हस्तक्षेप नहीं कर सकते या यह तय नहीं कर सकते कि किरदार को कैसे दिखाया जाना चाहिए। एक बार जब हम कोई फिल्म साइन कर लेते हैं, तो हम निर्देशक के नज़रिए पर सवाल नहीं उठा सकते।
 
उर्वशी ने यह भी कहा कि फिल्म निर्माण सिर्फ़ उनके नज़रिए के बारे में नहीं है; यह निर्देशक ही है जो जहाज़ का कप्तान होता है। उनका फ़ैसला सबसे महत्वपूर्ण होता है। एक निर्देशक को रचनात्मक स्वतंत्रता मिलनी चाहिए और एक अभिनेता के तौर पर, वह इसका सम्मान करती हैं। थमन एस ने फ़िल्म का निर्देशन किया है।
 
गाने को लेकर उर्वशी ने कहा, जब आप मेरी रिहर्सल की वीडियो देखते है, तो सब कुछ बहुत अच्छे से हुआ था। यह बिल्कुल वैसे ही था जैसे आमतौर पर किसी भी गाने की कोरियोग्राफी की जाती है। लेकिन सच बताऊं सब कुछ इतनी जल्दी हो गया कि यह समझना मुश्किल हो रहा था कि लोग कोरियोग्राफी के बारे में इस तरह क्यों बात कर रहे हैं। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, हमें नहीं पता था कि इसे इस तरह लिया जाएगा, क्योंकि रिहर्सल में सब कुछ प्लान के अनुसार हुआ थश। एक टीम के रूप में हमें ऐसे रिएक्शन की उम्मीद नहीं थी। मुझे लगा कि लोग इसे पसंद करेंगे, लेकिन हम अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देख रहे थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Dhurandhar Trailer: भारत के गुप्त मिशन की रोमांचक झलक, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे तीखा अवतार

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख